मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड February 13, 2025, 12:01 IST
सारांश
Tata Power, ONGC Share Price: Tata Power के शेयर गुरुवार को सुबह 11:27 बजे 1.65% की बढ़त के साथ ₹353.85 पर ट्रेड कर रहे थे जबकि ONGC के शेयर्स 11:34 बजे 0.11% की बढ़त के साथ ₹237.65 पर थे।
शेयर सूची
इंडिया एनर्जी वीक 2025 के दौरान हुआ समझौता। (तस्वीर: @ONGC_)
इसी कड़ी में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए उसने इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) 2025 के दौरान BESS वैल्यू चेन पर साथ काम करने के लिए Tata Powers के साथ अग्रीमेंट किया है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद शेयर बाजार में Tata Power और ONGC के स्टॉक्स पर निवेशकों की निगाहें टिकी हैं। Tata Power के शेयर गुरुवार को सुबह 11:27 बजे 1.65% की बढ़त के साथ ₹353.85 पर ट्रेड कर रहे थे। एक दिन पहले बुधवार को कंपनी के शेयर्स ₹348.10 पर बंद हुए थे।
वहीं, ONGC के शेयर्स 11:34 बजे 0.11% की बढ़त के साथ ₹237.65 पर थे जबकि बुधवार को कंपनी के शेयर ₹237.40 पर बंद हुए थे।
ONGC ने बयान जारी कर बताया है कि यह रणनीतिक साझेदारी अक्षय ऊर्जा और अडवांस्ड स्टोरेज सलूशन्स जो जोड़कर भारत की एनर्जी सिक्यॉरिटी बढ़ाने के लिए ONGC की प्रतिबद्धता दिखाता है।
ONGC के मुताबिक इस पार्टनरशिप से यूटिलिटी स्केल पर ऊर्जा के स्टोरेज के लिए ग्रिड, हरित भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल, सतत मोबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक वीइकल चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा रेजिलियंस के लिए माइक्रोग्रिड ऐंड बैकअप पावर सलूशन्स को आगे ले जाया जाएगा।
ONGC के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत सतत ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ रहा है, ONGC पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा के लिए उठाए गए कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’
वहीं, Tata Power Renewable के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा, ‘ONGC के साथ यह साझेदारी भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने की हमारी यात्रा में मील का पत्थर है।’
Tata Power भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। कंपनी ने देश का पहला 4,000 MW अल्ट्रा मेगा पावर प्रॉजेक्ट गुजरात के मुंद्रा में डिवेलप किया है। यह प्रॉजेक्ट सुपर-क्रिटिकल टेक्नॉलजी पर आधारित है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख