return to news
  1. Tata Motors Demerger: रिकॉर्ड डेट से पहले करीब 2% तक लुढ़का स्टॉक, आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका

मार्केट न्यूज़

Tata Motors Demerger: रिकॉर्ड डेट से पहले करीब 2% तक लुढ़का स्टॉक, आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 13, 2025, 10:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tata Motors के डीमर्जर के लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यह तारीख अहम है क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होता है कि कौन से निवेशक नई कंपनी के शेयर पाने के हकदार होंगे। रिकॉर्ड डेट के बाद Tata Motors का स्टॉक एक्स-डिमर्जर (Ex-Demerger) के रूप में ट्रेड करेगा।

शेयर सूची

Tata Motors

Tata Motors: नई कंपनी के शेयर कुछ हफ्तों में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Tata Motors Demerger: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 13 अक्टूबर को गिरावट नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 2 फीसदी टूटकर 667.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयरों में डीमर्जर के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले आज खरीदारी का आखिरी मौका है। इसके तहत कंपनी को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहली एंटिटी में कंपनी कमर्शियल व्हीकल (CV) बिजनेस संभालेगी। वहीं, दूसरी एंटिटी के तहत पैसेंजर व्हीकल (PV), इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का बिजनेस होगा। यह कदम दोनों कारोबारों की स्वतंत्र ग्रोथ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

14 अक्टूबर को है रिकॉर्ड डेट

टाटा मोटर्स के डीमर्जर के लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यह तारीख अहम है क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होता है कि कौन से निवेशक नई कंपनी के शेयर पाने के हकदार होंगे। रिकॉर्ड डेट के बाद Tata Motors का स्टॉक एक्स-डिमर्जर (Ex-Demerger) के रूप में ट्रेड करेगा। यानी, जो निवेशक आज के बाद शेयर खरीदेंगे, उन्हें नई कंपनी के शेयर नहीं मिलेंगे।

शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग

रिकॉर्ड डेट के बाद निवेशकों की नजरें शेयर अलॉटमेंट रेशियो और नई कंपनी की लिस्टिंग पर होंगी। नई कंपनी के शेयर कुछ हफ्तों में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जो रेगुलेटरी अप्रुवल मिलने पर निर्भर करेगा।

14 अक्टूबर को NSE एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन आयोजित करेगा, जो सुबह 9 बजे से 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को एडजस्ट करने का मौका मिलेगा। रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। डीमर्जर के बाद अलग हुई एंटिटी का नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड कमर्शियल व्हीकल्स होगा, जबकि मौजूदा लिस्टेड एंटिटी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) के नाम से कारोबार करेगी।

नई कंपनी में कितने शेयर मिलेंगे?

कंपनी ने बताया है कि डीमर्जर के लिए शेयर स्वैप रेशियो 1:1 होगा। यानी, अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक Tata Motors का एक शेयर है, तो आपको नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी का एक शेयर मुफ्त में मिलेगा। निवेशकों को इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी और कुछ समय बाद आपके डीमैट अकाउंट में शेयर दिखने लगेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख