return to news
  1. Tata Motors CV Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 48% घटा नेट प्रॉफिट, लेकिन रेवेन्यू 16% उछला

मार्केट न्यूज़

Tata Motors CV Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 48% घटा नेट प्रॉफिट, लेकिन रेवेन्यू 16% उछला

Shubham Singh Thakur

1 min read | अपडेटेड January 29, 2026, 17:06 IST

सारांश

Tata Motors CV Q3 Results: दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़कर 21,847 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 18,819 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका EBITDA सालाना आधार पर 40.8% बढ़कर ₹2,881 करोड़ हो गया।

शेयर सूची

Tata Motors

Tata Motors: इसके शेयरों में आज 29 जनवरी को 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Tata Motors CV Q3 Results: कमर्शियल व्हीकल बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48 फीसदी घटकर ₹705 करोड़ रह गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1355 करोड़ रुपये था। इसके शेयरों में आज 29 जनवरी को 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 470.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.73 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors CV का रेवेन्यू 16% बढ़ा

दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़कर 21,847 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 18,819 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका EBITDA सालाना आधार पर 40.8% बढ़कर ₹2,881 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹2,046 करोड़ था। इसके अलावा मार्जिन सालाना आधार पर 13.2% रहा, जो पिछले साल 10.9% था।

मुनाफे पर नए लेबर कोड का असर

नए लेबर कोड लागू होने से नेट प्रॉफिट पर असर पड़ा है, जिसमें ₹508 करोड़ की ग्रेच्युटी और ₹95 करोड़ की लॉन्ग-टर्म कॉम्पेंसेटेड छुट्टियों का अतिरिक्त असर शामिल है।

अगला लेख