return to news
  1. Tata Elxsi Q1 Results: कब आएंगे टाटा ग्रुप की कंपनी के नतीजे? पिछली तिमाही के कैसा रहा था प्रदर्शन?

मार्केट न्यूज़

Tata Elxsi Q1 Results: कब आएंगे टाटा ग्रुप की कंपनी के नतीजे? पिछली तिमाही के कैसा रहा था प्रदर्शन?

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 08, 2025, 14:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

जून 2025 में Tata Elxsi ने कहा कि उसने सेमीकंडक्टर सॉल्यूशन प्रोवाइडर Infineon Technologies के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद इंडियन मार्केट के लिए संयुक्त रूप से एप्लिकेशन-रेडी EV सॉल्यूशन बनाना है। Tata Elxsi के शेयर लंबेस समय से दबाव में नजर आ रहे हैं।

शेयर सूची

Tata Elxsi

Tata Elxsi: Tata Elxsi एक ग्लोबल डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है और यह Tata Group का हिस्सा है।

Tata Elxsi Q1 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा एलेक्सी FY26 की पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के लिए तैयार है। कंपनी गुरुवार, 10 जुलाई को अप्रैल-जून तिमाही का रिजल्ट घोषित करेगी। यह आमतौर पर अपने तिमाही नतीजे मार्केट बंद होने यानी दोपहर 3:30 बजे के बाद जारी करती है। नतीजों के ऐलान से पहले कंपनी के शेयर फोकस में हैं। इसके शेयरों में आज 8 जुलाई को 0.28 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 6,156.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Tata Elxsi ने Infineon Technologies से मिलाया हाथ

जून 2025 में टाटा एलेक्सी ने कहा कि उसने सेमीकंडक्टर सॉल्यूशन प्रोवाइडर Infineon Technologies के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद इंडियन मार्केट के लिए संयुक्त रूप से एप्लिकेशन-रेडी EV सॉल्यूशन बनाना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह साझेदारी टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल (PV) और कमर्शियल व्हीकल (CV) के लिए रेडी-टू-डिप्लॉय EV सिस्टम विकसित करने पर फोकस करेगी।

Tata Elxsi के Q4FY25 नतीजे

FY25 की चौथी तिमाही में टाटा एलेक्सी ने शुद्ध लाभ में 13.4% की तिमाही गिरावट दर्ज की। यह FY25 की सितंबर तिमाही में ₹199 करोड़ की तुलना में ₹172.4 करोड़ रही। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 908.3 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछली तिमाही में दर्ज 939 करोड़ रुपये से कम है।

हालांकि, यह पिछले साल की समान अवधि में 906 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। तिमाही के दौरान EBITDA ₹207.7 करोड़ रहा, जिसके चलते EBITDA मार्जिन 22.9% रहा। टाटा एलेक्सी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹75 का डिविडेंड देने की भी घोषणा की थी।

Tata Elxsi के शेयरों का प्रदर्शन

Tata Elxsi के शेयर लंबेस समय से दबाव में नजर आ रहे हैं। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 12 फीसदी गिरा है। पिछले 6 महीने में भी इसके निवेशकों को करीब 5 फीसदी का नुकसान हुआ है। इस साल अब तक यह शेयर 9 फीसदी टूट चुका है। वहीं, पिछले एक साल में इसमें 12 फीसदी की गिरावट आई है।

Tata Elxsi का बिजनेस

Tata Elxsi एक ग्लोबल डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है और यह Tata Group का हिस्सा है। यह कंपनी ऑटोमोटिव, मीडिया, कम्युनिकेशन और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट और समाधान प्रदान करती है। Tata Elxsi अपने ग्राहकों को डिजाइन थिंकिंग और नई डिजिटल टेक्नोलॉजीज (जैसे IoT, क्लाउड, मोबाइल ऐप्स, वर्चुअल रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिये उनके प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को नया रूप देने में मदद करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख