return to news
  1. Swiggy IPO: दूसरे दिन तक हुआ 25% सब्सक्रिप्शन, खुदरा निवेशक आगे

मार्केट न्यूज़

Swiggy IPO: दूसरे दिन तक हुआ 25% सब्सक्रिप्शन, खुदरा निवेशक आगे

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 15:25 IST

सारांश

Swiggy का IPO शुक्रवार 8 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके बाद 11 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होगा और उसी दिन रीफंड भी मिल जाएगा। अगले दिन 12 नवंबर को डीमैट ट्रांसफर होगा और 13 नवंबर को स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग हो जाएगी।

16 करोड़ शेयर्स हैं बिडिंग के लिए

16 करोड़ शेयर्स हैं बिडिंग के लिए

लॉन्च होने के दूसरे दिन फूड डिलिवरी कंपनी Swiggy का IPO 25% सब्सक्राइब हो चुका है। गुरुवार दोपहर तक 16,01,09,703 में से 3,98,96,922 इक्विटी शेयर्स पर बिडिंग हो चुकी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खुदरा निवेशकों ने जहां 76%, Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने 15% और गैर- संस्थापक निवेशकों ने 10% सब्सक्रिप्शन कर लिया था। इसके पहले बुधवार को IPO खुलने के बाद 12% सब्सक्राइब हुआ था।

8 नवंबर तक खुला रहेगा

कंपनी का IPO शुक्रवार 8 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके बाद 11 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होगा और उसी दिन रीफंड भी मिल जाएगा। अगले दिन 12 नवंबर को डीमैट ट्रांसफर होगा और 13 नवंबर को स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग हो जाएगी।

क्या है लॉट साइज?

निवेशकों के लिए लॉट साइज ₹14,098 के 38 शेयर्स का रखा गया है। प्राइस बैंड ₹371 - ₹390/शेयर है। IPO के जरिए ₹11,327 करोड़ कैपिटल जुटाने की कोशिश है जिसमें से ₹4,499 नए शेयर्स से और ₹6,828 ऑफर फॉर सेल शामिल है।

कहां इस्तेमाल होगा कैपिटल?

कंपनी इस कैपिटल को अपनी सब्सिडियरी Scootsy में लगाएगी। इसके अलावा टेक्नॉलजी और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट किया जाएगा। बिजनस के प्रमोशन और मार्केटिंग, बकाया चुकाने जैसे काम भी इससे पूरे किए जाएंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख