return to news
  1. Swastika Castal और Savy Infra के IPO खुले, प्राइस बैंड, लॉट साइज और बिजनेस समेत सबकुछ

मार्केट न्यूज़

Swastika Castal और Savy Infra के IPO खुले, प्राइस बैंड, लॉट साइज और बिजनेस समेत सबकुछ

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 21, 2025, 10:42 IST

सारांश

Swastika Castal की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर और Savy Infra की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। दोनों आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 28 जुलाई तय की गई है।

ipo

Swastika Castal और Savy Infra के IPO में 23 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।

आज 21 जुलाई को Swastika Castal और Savy Infra का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। दोनों SME आईपीओ में 23 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। दोनों आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 28 जुलाई तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Swastika Castal की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर और Savy Infra की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। यहां हमने इन दोनों आईपीओ की पूरी डिटेल दी है।

Swastika Castal BSE SME IPO

Swastika Castal का इरादा आईपीओ के जरिए 14.07 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए ऑफर प्राइस 65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 2000 शेयरों का है। आईपीओ के तहत 21.64 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है।

इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 2,60,000 रुपये का निवेश करना होगा। हॉरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि एक्यूरेट सिक्योरिटीज एंड रजिस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर हॉरिजन फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी के प्रवर्तक वरुण शारदा और इंद्र शारदा हैं।

Swastika Castal की शुरुआत 1996 में हुई थी। यह कंपनी एल्यूमिनियम कास्टिंग के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) सेक्टर में काम करती है और हाई क्वालिटी एल्यूमिनियम कास्टिंग बनाती है। इसके लिए यह सैंड कास्टिंग, ग्रैविटी कास्टिंग और सेंट्रीफ्यूगल कास्टिंग जैसे तरीके अपनाती है। कंपनी खासतौर पर जटिल डिजाइनों के लिए सैंड कास्टिंग (250 किलो तक) और सटीक और बढ़िया फिनिश वाले पुर्जों के लिए ग्रैविटी कास्टिंग (80 किलो तक) में माहिर है।

Savy Infra IPO

इस आईपीओ का इश्यू साइज 69.98 करोड़ रुपये है। इसमें 58.32 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए, जबकि OFS नहीं है। इसके लिए प्राइस बैंड 114-120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 2,73,600 रुपये का निवेश करना होगा।

यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर ग्लोबलवर्थ सिक्योरिटीज लिमिटेड है। कंपनी के प्रवर्तक तिलक मूंदड़ा और लीलाधर मूंदड़ा हैं।

Savy Infra and Logistics Limited की स्थापना जनवरी 2006 में हुई थी। यह एक EPC (Engineering, Procurement & Construction) कंपनी है जो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि कार्य (earthwork) और फाउंडेशन तैयार करने में एक्सपर्ट है। इसके कामों में सड़क निर्माण, मिट्टी का भराव, सब-ग्रेड तैयार करना और सड़क की सतह बनाना शामिल है। कंपनी पुरानी इमारतों को तोड़ने की सेवा भी देती है ताकि नई परियोजनाओं के लिए जगह बनाई जा सके।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख