return to news
  1. Stocks to Watch: टाटा मोटर्स से कोल इंडिया तक, आज इन शेयरों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: टाटा मोटर्स से कोल इंडिया तक, आज इन शेयरों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 08:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी जिन्हें बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जैसे रेलटेल, केएनआर कंस्ट्रक्शंस और जीआर इंफ्रा। इसके साथ ही टाटा मोटर्स के प्लांट में काम रुकने और एनटीपीसी के बड़े इन्वेस्टमेंट प्लान भी मार्केट का मूड तय करेंगे।

stocks-to-watch-today-30-march-tata-motors

आज शेयर बाजार में इन दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर।

शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इन कंपनियों ने हाल ही में अपने फ्यूचर प्लान और नए ऑर्डर्स की जानकारी दी है, जिससे इनके बिजनेस की मजबूती का पता चलता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टाटा मोटर्स और कोल इंडिया में बड़ी हलचल

टाटा मोटर्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी के जेएलआर प्लांट में पार्ट सप्लाई की कमी की वजह से प्रोडक्शन को थोड़े समय के लिए रोका गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह समस्या कम समय के लिए है और इसका बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। वहीं, कोल इंडिया ने दामोदर वैली कोर्पोरेशन के साथ मिलकर पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक नया जोइंट वेंचर (JV) तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 3,133 करोड़ रुपये का इक्विटी और 7,310 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को मिले भारी ऑर्डर

इंफ्रा सेक्टर की कंपनियों के लिए पिछला कुछ समय काफी अच्छा रहा है और उन्हें लगातार नए काम मिल रहे हैं। जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को एनएचएआई से 1,454 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसी तरह केएनआर कंस्ट्रक्शंस को भी 1,734 करोड़ रुपये का लैटर ऑफ एक्सेप्टेंस हासिल हुआ है। दिलीप बिल्डकॉन ने भी नर्मदा नदी पर बाढ़ सुरक्षा के काम के लिए 698 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। सीगल इंडिया को भी 603 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिला है जिसे 18 महीने में पूरा करना होगा।

इन सरकारी कंपनियों के हाथ लगे बड़े प्रोजेक्ट

सरकारी कंपनियों में रेलटेल को लेकर बड़ी खबर है। कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक अब 10,166 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रेलटेल को 444 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से भी एक छोटा प्रोजेक्ट मिला है। इसके साथ ही एनटीपीसी ने 5,821 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दी है, जो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए होगा। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को भी एनटीपीसी से 664 करोड़ रुपये का काम मिला है।

बैंकिंग और अन्य सेक्टर के अपडेट्स

बैंकिंग सेक्टर में इंडियन ओवरसीज बैंक आज चर्चा में रहेगा। बैंक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से कुल मिलाकर करीब 2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। बैंक इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी में है। वहीं ड्रेजिंग कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने फ्यूचर टारगेट सेट किए हैं। कंपनी आने वाले 5 से 10 सालों में 3,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का भी प्लान बना रही है। थरमैक्स को भी थर्मल पावर प्लांट के लिए 1,600 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख