return to news
  1. Stocks to Watch: एयरटेल, गेल और भेल समेत इन शेयरों में दिखेगी हलचल, विशाल मेगा मार्ट पर भी है बड़ा अपडेट

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: एयरटेल, गेल और भेल समेत इन शेयरों में दिखेगी हलचल, विशाल मेगा मार्ट पर भी है बड़ा अपडेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 07:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज भारती एयरटेल, गेल (GAIL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और विशाल मेगा मार्ट जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। एयरटेल ने गूगल के साथ हाथ मिलाया है, वहीं गेल में नए सीएमडी ने पदभार संभाला है। विशाल मेगा मार्ट में बड़े सौदे हुए हैं।

शेयर सूची

stock_towatch_2march.

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Stocks to Watch 2 March: शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों के लिए भारती एयरटेल, गेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और विशाल मेगा मार्ट जैसे नाम रडार पर रहेंगे। इन कंपनियों ने बिजनेस विस्तार, लीडरशिप में बदलाव और बड़े इन्वेस्टमेंट को लेकर अहम जानकारियां साझा की हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारती एयरटेल और गूगल की पार्टनरशिप

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भारत में यूजर्स को सुरक्षित और बेहतर मैसेजिंग अनुभव देने के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया है। गूगल का रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज (RCS) प्लेटफॉर्म एयरटेल यूजर्स को हाई क्वालिटी फोटो, वीडियो और इंटरैक्टिव फीचर्स इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। साथ ही, यह स्पैम और डिजिटल धोखाधड़ी को कम करने में भी मदद करेगा। इस खबर के बाद एयरटेल के शेयरों में आज पॉजिटिव एक्शन दिख सकता है।

गेल (इंडिया) में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। दीपक गुप्ता ने कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने संदीप कुमार गुप्ता की जगह ली है जो रिटायर हो गए हैं। वहीं, सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने अपने निवेशकों के लिए अच्छी खबर दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.95 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

विशाल मेगा मार्ट में भारी खरीद-बिक्री

रिटेल चेन विशाल मेगा मार्ट में प्रमोटर और बड़े निवेशकों के बीच करोड़ों के सौदे हुए हैं। प्रमोटर एंटिटी समयत सर्विसेज LLP ने कंपनी में अपनी करीब 13.96 परसेंट हिस्सेदारी बेची है। दूसरी ओर, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, सिंगापुर सरकार और मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने इस कंपनी में भारी निवेश करते हुए करोड़ों शेयर खरीदे हैं। इतने बड़े पैमाने पर स्टेक सेल और खरीदारी के बाद आज इस शेयर में काफी हलचल रहने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने चेन्नई में 'ब्रिगेड स्टेलरिस' नाम से एक नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 1,700 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस को आईआरडीएआई (IRDAI) की ओर से शो कॉज नोटिस मिला है, हालांकि कंपनी का कहना है कि इसका फिलहाल उनके फाइनेंशियल या ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) और जुबिलेंट फूडवर्क्स में बीएनपी पारिबा ने बड़ी खरीदारी की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख