return to news
  1. Stocks To Watch: Mahindra, Muthoot Finance, Adani Green समेत इन 10 स्टॉक्स पर रखें पैनी नजर, दिखेगी हलचल

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: Mahindra, Muthoot Finance, Adani Green समेत इन 10 स्टॉक्स पर रखें पैनी नजर, दिखेगी हलचल

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 07:44 IST

सारांश

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ होने की उम्मीद है। मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालातों के कारण गिफ्ट निफ्टी करीब 340 पॉइंट नीचे ट्रेड कर रहा है। ऐसे में महिंद्रा, अडाणी ग्रीन और एलएंडटी जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

stocks-to-watch-today-13-april

शेयर बाजार में गिरावट के बीच इन स्टॉक्स में दिखेगी हलचल।

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों को देखें तो आज बाजार की शुरुआत लाल निशान में होने की पूरी संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को सुलझाने की बातचीत फेल होने के बाद अब वाशिंगटन ने ईरान के बंदरगाहों की घेराबंदी कर दी है। इसका सीधा असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे घरेलू बाजार में भी बिकवाली देखने को मिल सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे कमजोर संकेत

गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड्स को देखें तो यह करीब 23,751 के लेवल पर बना हुआ है। यह निफ्टी फ्यूचर्स की पिछली क्लोजिंग से लगभग 340 पॉइंट नीचे है। लाइवलांग वेल्थ के फाउंडर हरिप्रसाद के का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालातों और अमेरिका-ईरान के बीच नेगोशिएशन फेल होने से ग्लोबल सेंटीमेंट काफी खराब हो गए हैं। पिछले शुक्रवार को हालांकि बाजार में काफी रौनक थी और सेंसेक्स 919 पॉइंट चढ़कर 77,550 पर बंद हुआ था, लेकिन आज की शुरुआत वैसी नहीं रहने वाली है।

महिंद्रा और मुथूट फाइनेंस के अपडेट्स

शेयर बाजार की इस हलचल के बीच कई कंपनियां अपनी बिजनेस गतिविधियों के कारण चर्चा में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2026 के लिए प्रोडक्शन और सेल्स के शानदार आंकड़े पेश किए हैं। खासकर कंपनी की यूटिलिटी गाड़ियों की काफी डिमांड रही है। वहीं मुथूट फाइनेंस के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। गोल्ड लोन देने वाली इस कंपनी के शेयर पर आज निवेशकों की खास नजर रहेगी।

अडाणी ग्रीन और एलएंडटी की नई डील

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 में उसकी ऑपरेशनल कैपेसिटी 35 परसेंट बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई है। कंपनी ने साल भर में 5.1 गीगावाट की नई ग्रीनफील्ड कैपेसिटी जोड़ी है। दूसरी तरफ दिग्गज कंपनी एलएंडटी की सब्सिडियरी कंपनी एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज ने इंटरनेशनल ग्रीन स्केप्स में 100 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में यह एक बड़ी डील मानी जा रही है जो कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ के लिए अहम है।

फार्मा और अन्य कंपनियों की हलचल

फार्मा सेक्टर की बात करें तो लुपिन ने अमेरिका में डैपाग्लिफ्लोजिन टैबलेट लॉन्च की है, जिसे यूएस एफडीए से मंजूरी मिल गई है। एस्ट्राजेनेका को भी भारत में नई दवा के इम्पोर्ट और मार्केटिंग की परमिशन मिली है। स्विगी में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है, जहां कंपनी के को-फाउंडर नंदन रेड्डी ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा जीआईसी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 350 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है, जबकि टॉरेंट फार्मा के गुजरात प्लांट का यूएस एफडीए ने हाल ही में इंस्पेक्शन पूरा किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख