मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 09:23 IST
सारांश
बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल सकती है। एचडीएफसी बैंक के टॉप लेवल पर हुए इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के पार निकल गया है, जिससे पेंट और टायर कंपनियों पर दबाव रहेगा। इसके अलावा फिजिक्सवाला को मिले भारी टैक्स नोटिस पर भी बाजार की नजर रहेगी।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी भारी रहने वाला है।
आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती सेशन में संसेक्स और बैंक निफ्टी भी 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर ट्रेड कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को बाजार खुलते ही तगड़ा झटका लगेगा। बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी बैंक से जुड़ी निगेटिव खबर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल सबसे प्रमुख है।
बाजार की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर आज सबकी नजर रहेगी। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च 2026 को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे जो कारण बताए हैं, वे काफी हैरान करने वाले हैं। चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले दो सालों में बैंक के अंदर उन्होंने कुछ ऐसी घटनाएं और कामकाज के तरीके देखे हैं, जो उनके निजी मूल्यों और नैतिकता के खिलाफ हैं। इस बड़े बयान के बाद बैंक के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसका असर बैंक के शेयरों पर पड़ना तय माना जा रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने भी बाजार का मूड बिगाड़ दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 3.43 पर्सेंट बढ़कर 103.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत भी 97 डॉलर के पार है। तेल की इन ऊंची कीमतों का सीधा असर पेंट, टायर, एविएशन और तेल कंपनियों पर पड़ेगा। इन सेक्टर के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल का महंगा होना भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मार्जिन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होता है।
भले ही बाजार का माहौल खराब है, लेकिन कई कंपनियों ने बड़े बिजनेस डील्स किए हैं। गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज अपनी ब्रिटिश सहायक कंपनी के जरिए स्पेन की दो बड़ी गेमिंग कंपनियों में 50 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। यह सौदा करीब 918 करोड़ रुपये का है। वहीं बेलराइज इंडस्ट्रीज ने भी ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग कंपनी का अधिग्रहण कर एयरोस्पेस सेक्टर में कदम रखा है। इसके अलावा मझागांव डॉक को शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से करीब 39 मिलियन डॉलर का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जीआर इंफ्रा और अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी कंपनियों को भी नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जो इनके लिए राहत की बात हो सकती है।
एडटेक सेक्टर की मशहूर कंपनी फिजिक्सवाला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कंपनी को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 263.34 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। विभाग ने निवेशकों से मिले फंड को कंपनी की कमाई मानकर यह टैक्स लगाया है, जिसे कंपनी अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ वेदांता के निवेशकों के लिए एक खबर है। कंपनी 23 मार्च को एक बोर्ड मीटिंग करने वाली है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही नेटको फार्मा भी अपने एग्रोकेमिकल डिवीजन को अलग करने यानी डीमर्जर पर विचार करने के लिए अगले हफ्ते बैठक करेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs