return to news
  1. Stock Market Wrap: मेटल और एनर्जी स्टॉक्स चमके, निफ्टी 26 हजार के पार, अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बाजार में शानदार तेजी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मेटल और एनर्जी स्टॉक्स चमके, निफ्टी 26 हजार के पार, अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बाजार में शानदार तेजी

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 29, 2025, 15:53 IST

सारांश

बुधवार को बाजार में शानदार तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ बंद हुए। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण मजबूत वैश्विक संकेत, अमेरिका-भारत ट्रेड डील की खबरें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। मेटल और एनर्जी शेयरों ने आज बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट किया।

stock-market-wrap-up-29-october-2025

सेंसेक्स आज हरे निशान में बंद हुआ।

Stock Market Wrap: आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बजाार के लिए एक बेहतरीन दिन साबित हुआ। मंगलवार की सुस्ती के बाद आज बाजार ने जबरदस्त वापसी की। सेंसेक्स 369 अंकों की शानदार छलांग लगाकर 84,997 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 117 अंकों की बढ़त के साथ 26,053 के महत्वपूर्ण लेवल पर बंद होने में कामयाब रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मेटल और मीडिया शेयरों ने मचाया धमाल

आज के कारोबार में सेक्टरल इंडेक्स में एक्शन देखने को मिला। निफ्टी मेटल इंडेक्स आज का सितारा बनकर उभरा और 1.63% की जबरदस्त तेजी के साथ 10,768.90 पर बंद हुआ। अडानी एंटरप्राइजेज और अन्य मेटल शेयरों में खरीदारी से इसे सहारा मिला। मेटल के बाद, निफ्टी मीडिया इंडेक्स ने 1.50% की शानदार छलांग लगाई और 1,561.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा (0.92%), निफ्टी FMCG (0.91%) और निफ्टी रियल्टी (0.83%) जैसे डिफेंसिव और ग्रोथ सेक्टरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

ऑटो शेयरों में सुस्ती, बैंक रहे सपाट

जहां एक तरफ ज्यादातर सेक्टरों में हरियाली थी, वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स आज दबाव में रहा। निफ्टी ऑटो 0.70% की गिरावट के साथ 26,958.00 पर बंद हुआ, जो आज का इकलौता लाल निशान में बंद होने वाला प्रमुख सेक्टर रहा। बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन आज मिला-जुला और सपाट रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स महज 0.05% की मामूली बढ़त पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी सिर्फ 0.13% ही चढ़ पाया। हांलांकि, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.78% की ठीक-ठाक बढ़त रही।

अडानी ग्रुप के शेयरों ने भरा जोश

बाज़ार के जानकारों के मुताबिक, आज की तेजी में अडानी ग्रुप के शेयरों का बड़ा हाथ रहा। मंगलवार को आए अडानी ग्रीन एनर्जी के शानदार तिमाही नतीजों ने निवेशकों में भरोसा जगाया। कंपनी के मुनाफे में 111% की उछाल की खबर से आज अडानी ग्रीन का शेयर 14% तक उछल गया। इस तेज़ी का असर अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स जैसे ग्रुप के अन्य शेयरों पर भी दिखा, जिन्होंने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।

अब अमेरिकी फेड के फैसले पर नजर

घरेलू संकेतों के अलावा मजबूत विदेशी संकेतों ने भी बाज़ार को सहारा दिया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी ने बाज़ार का भरोसा बढ़ाया है। अब बाजार की नजर आज देर रात आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर टिकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि फेड ब्याज़ दरों में कटौती कर सकता है, जो ग्लोबल मार्केट के लिए एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख