return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक, Sensex 452 अंक लुढ़का, Nifty 25517 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक, Sensex 452 अंक लुढ़का, Nifty 25517 पर बंद

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 30, 2025, 16:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। आज NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 जून को लगातार चार दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 452.44 अंकों की गिरावट रही और यह 83606.46 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 120.75 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 25517.05 पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पहली तिमाही के नतीजों का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले हफ्ते में अमेरिका प्रमुख ग्लोबल पार्टनर्स के साथ व्यापार समझौते कर सकता है। भारत के साथ ट्रेड डील से भी इंडियन मार्केट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Kotak Mahindra Bank, Axis Bank के शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Maruti Suzuki India, UltraTech Cement और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। वहीं, Trent, Bharat Electronics, State Bank of India और Bajaj Finserv के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड-स्मॉलकैप ने कराया मुनाफा

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। आज NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में उछाल

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में रही और यह 2.66 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, मीडिया, हेल्थकेयर इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख