return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 170 अंक टूटा, Nifty 25405 पर बंद, ये रहे बाजार में गिरावट के 3 कारण

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 170 अंक टूटा, Nifty 25405 पर बंद, ये रहे बाजार में गिरावट के 3 कारण

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 03, 2025, 16:03 IST

सारांश

आज सबसे ज्यादा बिकवाली Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Adani Ports और Trent के शेयरों में दिखी। दूसरी ओर, Maruti Suzuki India, Infosys, NTPC, Asian Paints और Eternal के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी मामूली खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 3 जुलाई को बिकवाली देखी गई। बाजार ने आज शुरुआती बढ़त खो दी और तेजी से गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में BSE Sensex में 170.22 अंक टूट गया और 83,239.47 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 48.10 अंकों की कमजोरी रही और यह 25,405.30 तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

विदेशी निवेशकों (FII) की सेलिंग, रुपये में कमजोरी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता ने मार्केट सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।

Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv समेत ये स्टॉक्स लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Adani Ports और Trent के शेयरों में दिखी। दूसरी ओर, Maruti Suzuki India, Infosys, NTPC, Asian Paints और Eternal के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

स्मॉल-मिडकैप में मामूली बढ़त

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी मामूली खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.26 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.03 की तेजी रही।

निफ्टी मीडिया में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मीडिया में खरीदारी रही और यह 1.45 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी PSU बैंक, IT, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट रही।

मार्केट में गिरावट की ये है वजहें

रुपये की कमजोरी

भारतीय रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 85.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसकी वजह थी दुनियाभर में बढ़ा हुआ आर्थिक डर और भारत से विदेशी पूंजी का लगातार बाहर जाना। फॉरेक्स डीलरों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सतर्क नीति के कारण रुपये की चाल सीमित रही।

FII सेलिंग

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शेयर बाजार से करीब 1,561 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस तरह की बिकवाली से घरेलू बाजार पर दबाव बनता है और यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों को लेकर फिलहाल सतर्क हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अनिश्चितता

बाजार में चिंता इस बात को लेकर भी है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। यह बातचीत 3 जुलाई को सातवें दिन में पहुंच गई। भारत के कॉमर्स मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय दल वॉशिंगटन में है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख