मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 27, 2025, 15:39 IST
सारांश
Stock Market Wrap: आज Nifty 50 ने 26310.45 का नया ऑल-टाइम हाई टच किया। पिछला रिकॉर्ड हाई 27 सितंबर 2024 को 26277.35 के साथ बना था। इसके अलावा Sensex ने आज पहली बार 86000 का आंकड़ा पार किया, जो शुरुआती ट्रेड में 86,055.86 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया।

Stock Market Wrap: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
बता दें कि आज निफ्टी ने 26310.45 का नया ऑल-टाइम हाई टच किया। पिछला रिकॉर्ड हाई 27 सितंबर 2024 को 26277.35 के साथ बना था। इसके अलावा सेंसेक्स ने आज पहली बार 86000 का आंकड़ा पार किया, जो शुरुआती ट्रेड में 86,055.86 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया।
आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, ICICI Bank, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv और HCL Technologies जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर Maruti Suzuki India, Eternal, UltraTech Cement, SBIN और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
बाजार में तेजी के बावजूद आज स्मॉलकैप शेयरों ने निराश किया है। NSE पर आज निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.53 फीसदी तक लुढ़क गया। हालांकि निफ्टी मिटकैप 100 इंडेक्स में 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मीडिया, IT, प्राइवेट बैंक जैसे कुछ इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं निफ्टी मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स में गिरावट देखी गई।
| इंडेक्स | प्रतिशत (%) |
|---|---|
| NIFTY AUTO | -0.33 |
| NIFTY FINANCIAL SERVICES 25/50 | 0.46 |
| NIFTY FMCG | 0.05 |
| NIFTY IT | 0.22 |
| NIFTY MEDIA | 0.84 |
| NIFTY METAL | -0.07 |
| NIFTY PHARMA | 0.00 |
| NIFTY PSU BANK | -0.58 |
| NIFTY PRIVATE BANK | 0.34 |
| NIFTY REALTY | -0.72 |
| NIFTY HEALTHCARE INDEX | -0.12 |
| NIFTY CONSUMER DURABLES | -0.65 |
| NIFTY OIL & GAS | -0.73 |
| NIFTY MIDSMALL HEALTHCARE | -0.19 |
| NIFTY FINANCIAL SERVICES EX-BANK | 0.65 |
| NIFTY MIDSMALL FINANCIAL SERVICES | 0.19 |
| NIFTY MIDSMALL IT & TELECOM | 0.29 |
| NIFTY CHEMICALS | 0.07 |
| NIFTY500 HEALTHCARE | -0.16 |
पहला कारण प्रॉफिट-बुकिंग है। बाजार में हाल ही में तेज रैली हुई थी, इसलिए कई ट्रेडर्स ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। मुनाफा बुक करने की वजह से ज्यादातर सेक्टर्स गिरावट में चले गए। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स बाकी सेक्टर्स की तुलना में थोड़ा मजबूत रहे, लेकिन PSU बैंक इंडेक्स भी करीब 1% गिरा। इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयर सबसे ज्यादा कमजोर रहे और 3% तक टूटे।
दूसरा कारण है मंथली एक्सपायरी की वोलैटिलिटी। गुरुवार को सेंसेक्स की डेरिवेटिव्स की मासिक एक्सपायरी थी। ऐसे दिनों में ट्रेडर्स अपनी पुरानी पोजिशन बंद करते हैं या नई पोजिशन में जाते हैं। इस रोलओवर की वजह से अक्सर तेज उतार-चढ़ाव होता है और मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ जाती है।
तीसरा कारण है मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की कमजोरी। बड़े इंडेक्स जैसे निफ्टी और सेंसेक्स तो 14 महीने का नया हाई बनाने में सफल रहे, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स साथ नहीं चल पाए। ये दोनों इंडेक्स दो दिनों की तेजी के बाद फिर गिरावट में चले गए।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट का बड़ा हिस्सा अभी भी कमजोर है, भले ही हेडलाइन इंडेक्स रिकॉर्ड हाई बना रहे हों। आगे मार्केट में टिकाऊ तेजी तभी आएगी जब कंपनियों की कमाई सुधरेगी, वैश्विक माहौल स्थिर रहेगा और घरेलू निवेशक सक्रिय रहेंगे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs