return to news
  1. Stock Market Wrap: बढ़त गंवाने के बाद लगभग फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 27 अंक गिरा, Nifty 25496 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बढ़त गंवाने के बाद लगभग फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 27 अंक गिरा, Nifty 25496 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Trent, Eternal, Power Grid, HDFC Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Adani Ports, Maruti Suzuki, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज 26 फरवरी को दबाव में रहा और अंत में यह सपाट बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 27.46 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 14.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25496.55 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि एक समय पर Sensex करीब 300 अंक उछल गया था, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई फैक्टर्स ने मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Eternal में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Trent, Eternal, Power Grid, HDFC Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Adani Ports, Maruti Suzuki, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.73 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

फार्मा, PSU बैंक इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी फार्मा, PSU बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स में देखी गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल जैसे सेक्टर भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG और मीडिया इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.80%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.05%
निफ्टी FMCG-0.16%
निफ्टी आईटी+0.09%
निफ्टी मीडिया-0.68%
निफ्टी मेटल+0.39%
निफ्टी फार्मा+1.08%
निफ्टी PSU बैंक+0.95%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.07%
निफ्टी रियल्टी+0.23%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.24%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.01%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.87%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.02%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.08%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.36%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.43%
निफ्टी केमिकल्स+0.86%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.98%

बाजार में इन वजहों से बढ़ी बिकवाली

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। US-ईरान न्यूक्लियर बातचीत को लेकर अनिश्चितता और सप्लाई में संभावित रुकावटों की चिंताओं के बीच तेल की कीमतें सात महीने के सबसे ऊंचे लेवल के करीब है। क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतें भारत के लिए अच्छा नहीं हैं, क्योंकि हम अपनी ज्यादातर तेल इम्पोर्ट करते हैं।

इसके अलावा शुरुआती तेजी के बाद FMCG, मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। इसके साथ ही तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर US और ईरान के बीच तनाव ने भी इन्वेस्टर सेंटीमेंट पर असर डाला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख