return to news
  1. Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 50 अंक उछला, Nifty 25482 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 50 अंक उछला, Nifty 25482 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 25, 2026, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tata Steel, TCS, IndiGo और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ RIL, SBIN, Adani Ports, Eternal और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 फरवरी शानदार तेजी देखी गई। हालांकि बंद होने से पहले मार्केट ने अपनी लगभग पूरी बढ़त गंवा दी। आज के कारोबार में BSE Sensex में 50.15 अंकों की तेजी रही और यह 82,276.07 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 57.85 अंक बढ़कर 25,482.50 के स्तर पर बंद हुआ। आज एक समय पर Sensex ने करीब 700 अंक बढ़कर 82,957.91 के स्तर को छू लिया था। बाजार में आज की गिरावट के लिए विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली के अलावा कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, Tata Steel समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tata Steel, TCS, IndiGo और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ RIL, SBIN, Adani Ports, Eternal और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.57 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.95 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Nifty मेटल समेत इन सेक्टर्स में बढ़ी खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Nifty मेटल में रही और यह करीब 2.50 फीसदी उछल गया। IT, फार्मा और ऑटो इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया और प्राइवेट बैंक बढ़त में रहे। दूसरी तरफ FMCG और PSU बैंक जैसे इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.85%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.31%
निफ्टी FMCG-0.25%
निफ्टी आईटी+1.57%
निफ्टी मीडिया+0.46%
निफ्टी मेटल+2.70%
निफ्टी फार्मा+1.85%
निफ्टी PSU बैंक-0.39%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.38%
निफ्टी रियल्टी-0.19%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.59%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.15%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.18%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.75%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.74%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.66%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.28%
निफ्टी केमिकल्स+0.50%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.41%

बाजार ने आज क्यों गंवाई बढ़त

25 फरवरी को सुबह के ट्रेड में जबरदस्त तेजी के बाद मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। बैंक निफ्टी दिन के हाई से 0.7% गिरा, जबकि निफ्टी IT 2% से ज्यादा के इंट्राडे हाई नीचे आ गया। इसके अलावा 24 फरवरी को इंस्टीट्यूशनल एक्टिविटी के साथ FII सेलिंग फिर से शुरू हुई, जिसमें फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) नेट सेलर रहे, जिन्होंने 102 करोड़ रुपये का इक्विटी आउटफ्लो किया। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹3,161 करोड़ की नेट खरीदारी करके मार्केट को मजबूत सपोर्ट दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख