return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex डे-हाई से 963 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के ऊपर बंद, इस खबर ने बिगाड़ा मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex डे-हाई से 963 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के ऊपर बंद, इस खबर ने बिगाड़ा मूड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 24, 2025, 15:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: इरान-इजरायल के बीच सीजफायर की उम्मीदों के बीच आज सेंसेक्स ने इंट्राडे में 83018.16 के स्तर को छू लिया था। हालांकि, बाद में इसने अपनी बढ़त खो दी। ईरान-इजरायल से जुड़ी नई खबरों के बीच यह आज के हाई से करीब 850 अंक लुढ़क गया।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: लगातार बदलते जियो-पॉलिटिकल कंडीशन के बीच आज 24 जून को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 158.32 अंकों की तेजी रही और यह 82055.11 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 72.45 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25044.35 के स्तर पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex डे-हाई से 963 अंक लुढ़का

इरान-इजरायल के बीच सीजफायर की उम्मीदों के बीच आज सेंसेक्स ने इंट्राडे में 83018.16 के स्तर को छू लिया था। हालांकि, बाद में इसने अपनी बढ़त खो दी। ईरान-इजरायल से जुड़ी नई खबरों के बीच यह आज के हाई से करीब 963 अंक लुढ़क गया।

Adani Ports, Tata Steel में दिखी खरीदारी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Tata Steel, Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement और Larsen and Toubro के शेयरों में रही। इसके अलावा Power Grid, Trent, Maruti Suzuki India, NTPC और HCL Technologies के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

स्मॉल-मिडकैप में खरीदारी

आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.72 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.71 फीसदी की बढ़त रही।

PSU बैंक और मेटल शेयर चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक और मेटल इंडेक्स में रही और ये दोनों एक फीसदी से अधिक उछल गए।

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया एक फीसदी से अधिक लुढ़क गया। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई।

ईरान-इजरायल तनाव और प्रॉफिट बुकिंग

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि उन्होंने ईरान द्वारा मिसाइल हमलों के जवाब में सेना को तेहरान पर हमले करने का निर्देश दिया है। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की थी और दोनों देशों से अपील की थी कि वे सीजफायल का पालन करें। हालांकि, नई खबरों के बीच निवेशकों ने एक बार फिर पैनिक सेलिंग की। इसके अलावा, बाजार में मजबूत रैली के बीच प्रॉफिट बुकिंग भी गिरावट की एक वजह रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख