return to news
  1. Stock Market Wrap: आज फिर क्रैश हुआ बाजार, Sensex 1836 अंक टूटा, Nifty 22512 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: आज फिर क्रैश हुआ बाजार, Sensex 1836 अंक टूटा, Nifty 22512 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 15:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, Trent, UltraTech Cement, IndiGo और BEL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Power Grid और Infosys के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 23 मार्च को एक बार फिर निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रही। इसके चलते BSE Sensex में 1836.57 अंकों की गिरावट रही और यह 72,696.39 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 601.85 अंकों की कमजोरी के साथ 22512.65 के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में शेयर बाजार करीब 12.50 फीसदी टूट चुका है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने मार्केट सेंटीमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Trent समेत ये शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, Trent, UltraTech Cement, IndiGo और BEL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Power Grid और Infosys के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.91 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 3.86 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज Nifty पर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही और यह 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी मेटल, रियल्टी और PSU बैंक में भी भारी गिरावट देखी गई और ये सभी इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-3.16%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-3.46%
निफ्टी FMCG-2.49%
निफ्टी आईटी-0.18%
निफ्टी मीडिया-3.97%
निफ्टी मेटल-4.81%
निफ्टी फार्मा-2.16%
निफ्टी PSU बैंक-4.11%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-3.29%
निफ्टी रियल्टी-4.74%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-2.11%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-5.17%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-2.69%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-2.55%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-4.13%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-4.63%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-2.44%
निफ्टी केमिकल्स-3.27%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-2.24%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में गिरावट के लिए आज कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को 48 घंटों के भीतर फिर से खोलना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की धमकी दी है। भारतीय समय के अनुसार यह डेडलाइन मंगलवार, 24 मार्च 2026 को सुबह 5:14 बजे खत्म हो रही है।

दूसरी तरफ ईरान ने भी इसका जवाब दिया है। ईरान का कहना है कि अगर उनके पावर प्लांट्स पर हमला हुआ, तो वे पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े ऊर्जा और पानी के नेटवर्क को नष्ट कर देंगे। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। Brent crude करीब 1.07 फीसदी बढ़कर 107.15 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। इसके अलावा आज रुपया गिरकर करीब 93.94 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड लो स्तर पर पहुंच गया। वहीं विदेशी निवेशकों (FPI/FII) की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख