मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 13:20 IST
सारांश
शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। जहां कैस्ट्रोल और इंडिया ग्लाइकोल्स तगड़ा डिविडेंड दे रहे हैं, वहीं किलिच ड्रग्स और टाइम्स ग्रीन एनर्जी बोनस शेयर का तोहफा देंगी। वेदांता की आज होने वाली बोर्ड मीटिंग पर सबकी नजर है।

आईपीओ मार्केट में भी इस हफ्ते भारी एक्शन देखने को मिलने वाला है।
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। कई दिग्गज कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों के साथ बांटने की तैयारी में हैं। इस हफ्ते बाजार में डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की बाढ़ आने वाली है। वेदांता, एंजेल वन और कैस्ट्रोल इंडिया जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। अगर आप भी इन कंपनियों के शेयर रखते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट में पैसा आने या पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ने वाली है।
दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के निवेशकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। कंपनी का बोर्ड आज एक अहम मीटिंग करने जा रहा है जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी जा सकती है। अगर कंपनी डिविडेंड का ऐलान करती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की गई है। वेदांता अक्सर अपने निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है, इसलिए मार्केट को इस मीटिंग से काफी उम्मीदें हैं।
हफ्ते की शुरुआत के साथ ही कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड कर रही हैं। कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड आजो 5.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर है। इसी तरह इंडिया ग्लाइकोल्स भी 7.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) भी 3.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है। हफ्ते के अंत में एंजेल वन 1.75 रुपये और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल 0.35 रुपये का डिविडेंड देगी। इन कंपनियों के रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी का फायदा अब सीधे शेयरहोल्डर्स को मिलने जा रहा है।
रिटेल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी V2 रिटेल ने अपने शेयरों को टुकड़ों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा, जिसके बाद हर शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये रह जाएगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च तय की गई है। इसके अलावा किलिच ड्रग्स, टाइम्स ग्रीन एनर्जी और हिंद रेक्टिफायर्स जैसी कंपनियां 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही हैं। यानी जिनके पास इन कंपनियों का एक शेयर है, उन्हें एक शेयर फ्री में मिलेगा। इसका रिकॉर्ड डेट 27 मार्च है। मैनब्रो इंडस्ट्रीज और अवाक्स अपैरल्स भी अपने शेयरों को स्प्लिट करने जा रही हैं, जिससे शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ेगी।
प्राइमरी मार्केट में भी इस हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। आमिर चंद जगदीश कुमार और पावरिका समेत कुल 7 आईपीओ इस हफ्ते खुलने वाले हैं। साथ ही 4 नई कंपनियों की मार्केट में लिस्टिंग भी शेड्यूल है। इसके अलावा मोबवेन्यू एआई टेक ने भी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने का ऐलान किया है, हालांकि इसकी रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। कंपनियों के इन कॉरपोरेट एक्शन और बेहतर ऑपरेशनल परफार्मेंस की वजह से निवेशकों को फ्यूचर में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
**(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।) **
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs