return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex में शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी, Nifty 25700 के करीब बंद, तेजी की 4 बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex में शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी, Nifty 25700 के करीब बंद, तेजी की 4 बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 11, 2025, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Adani Ports, HCL Tech और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Motors Passenger Vhcls, Power Grid और Kotak Mahindra Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सकारात्मक माहौल बना है।

Stock Market: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 11 नवंबर को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 335.97 अंकों की तेजी रही और यह 83871.32 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 120.60 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25694.95 के लेवल पर बंद हुआ। आज शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 410 अंक टूटकर 83124.03 के स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि बाद में इसने मजबूत वापसी की और यह अपने आज के निचले स्तर से करीब 700 अंक उछल गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BEL, M&M समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Adani Ports, HCL Tech और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Motors Passenger Vhcls, Power Grid और Kotak Mahindra Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई, जिसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.47 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में आज 0.19 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।

निफ्टी IT समेत ये सेक्टर्स भागे

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में आज लगातार दूसरी दिन अच्छी खरीदारी रही और यह एक फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी मेटल में भी आज अच्छी तेजी रही।

सूचकांक (Index)बदलाव (%)
Nifty Auto+1.07%
Nifty Financial Services 25/50-0.09%
Nifty FMCG+0.39%
Nifty IT+1.26%
Nifty Media-0.20%
Nifty Metal+0.63%
Nifty Pharma-0.02%
Nifty PSU Bank-0.43%
Nifty Private Bank+0.40%
Nifty Realty-0.08%
Nifty Healthcare Index-0.03%
Nifty Consumer Durables+0.03%
Nifty Oil & Gas+0.63%
Nifty MidSmall Healthcare-0.74%
Nifty Financial Services ex-Bank-1.39%
Nifty MidSmall Financial Services-0.08%
Nifty MidSmall IT & Telecom+1.66%
Nifty Chemicals+0.36%
Nifty500 Healthcare-0.38%

बाजार में तेजी की 4 बड़ी वजहें

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सकारात्मक माहौल बना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करेगा, ऊर्जा कारोबार बढ़ाएगा और निवेश को बढ़ावा देगा। ट्रंप ने साफ कहा कि वे "न्यायपूर्ण व्यापार समझौता" चाहते हैं और बातचीत अंतिम चरण में है। इस बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद

अमेरिका में लंबे समय से चल रहा सरकारी शटडाउन खत्म होने की दिशा में है। सोमवार को अमेरिकी संसद ने फंडिंग बहाल करने वाला बिल पास कर दिया, जिससे सरकार दोबारा काम शुरू कर सकेगी। इससे उन आर्थिक आंकड़ों पर स्पष्टता मिलेगी, जो शटडाउन की वजह से रुक गए थे, जैसे नौकरी और आर्थिक विकास के डेटा। इससे बाजार में स्थिरता और भरोसा आने की उम्मीद है।

फेड रेट कट की उम्मीद

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। फेड के गवर्नर ने कहा कि दिसंबर में ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत (50 बेसिस पॉइंट) की कटौती "उचित" हो सकती है, क्योंकि महंगाई धीरे-धीरे कम हो रही है और बेरोजगारी थोड़ा बढ़ रही है। ब्याज दरों में कटौती का मतलब है कि उधार लेना सस्ता हो जाता है, जिससे शेयर बाजार को फायदा होता है।

मजबूत ग्लोबल संकेत

आज बाजार पर मजबूत ग्लोबल संकेत का भी असर दिखा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान और चीन के शेयर बाजारों में बढ़त देखी गई। अमेरिका में भी सोमवार को बाजार तेजी से ऊपर बंद हुए, क्योंकि शटडाउन खत्म होने की खबर ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया। S&P 500 और Nasdaq दोनों में एक दिन में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख