return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 690 अंक लुढ़का, Nifty 25150 के करीब बंद, IT-Auto शेयरों ने कराया नुकसान

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 690 अंक लुढ़का, Nifty 25150 के करीब बंद, IT-Auto शेयरों ने कराया नुकसान

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 11, 2025, 15:43 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली TCS, M&M, Tata Motors, Bharti Airtel और Titan Company के शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर, Hindustan Unilever, Axis Bank, Sun Pharmaceutical और Eternal के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्में की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लुढ़क गए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 जुलाई को जमकर बिकवाली देखी गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जून तिमाही के लिए कमजोर आंकड़े जारी किए हैं। इसके साथ ही अर्निंग सीजन की कमजोर शुरुआत ने मार्केट सेंटीमेंट को खराब कर दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज के कारोबार में BSE Sensex में 689.81 अंकों की कमजोरी रही और यह 82500.47 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 205.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,149.85 के लेवल पर बंद हुआ है।

TCS, M&M समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली TCS, M&M, Tata Motors, Bharti Airtel और Titan Company के शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर, Hindustan Unilever, Axis Bank, Sun Pharmaceutical और Eternal के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.88 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.02 फीसदी की गिरावट रही।

IT-Auto शेयरों ने कराया नुकसान

सेक्टर वाइज परफॉर्में की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लुढ़क गए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो में रही और यह करीब दो फीसदी तक टूट गया। निफ्टी आईटी और मीडिया में भी 1.50 फीसदी से अधिक की कमजोरी रही।

निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी एक फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी मेटल, निफ्टी बैंक, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी FMCG और फार्मा इंडेक्स में खरीदारी दिखी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख