मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 04, 2025, 15:38 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech और Bajaj Finance में देखने को मिली। दूसरी ओर Eternal, Maruti Suzuki India, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा।
Sensex ने बीते 1 दिसंबर को 86159.02 के नए ऑल-टाइम हाई को छू लिया था। हालांकि, इस लेवल से अब तक इसमें करीब 900 अंकों की गिरावट आ चुकी है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 26325.80 के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 290 अंक नीचे आ गया है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech और Bajaj Finance में देखने को मिली। दूसरी ओर Eternal, Maruti Suzuki India, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.34 फीसदी तक टूट गया।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। आज सबसे ज्यादा तेजी IT शेयरों में देखी गई, जिसके चलते यह इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल और फार्मा इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली है।
| इंडेक्स का नाम | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | 0.27% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.06% |
| निफ्टी FMCG | 0.43% |
| निफ्टी IT | 1.33% |
| निफ्टी मीडिया | -1.58% |
| निफ्टी मेटल | 0.00% |
| निफ्टी फार्मा | 0.02% |
| निफ्टी PSU बैंक | 0.03% |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | -0.07% |
| निफ्टी रियल्टी | 0.58% |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | -0.01% |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | -0.74% |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | -0.36% |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.35% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 0.28% |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | -0.06% |
| निफ्टी मिडस्मॉल IT एंड टेलीकॉम | 1.24% |
| निफ्टी केमिकल्स | 0.35% |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | -0.05% |
रुपये के कमजोर होने और अमेरिका में अगले हफ्ते ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से IT शेयरों में अच्छी तेजी आई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 90.43 पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते रुपया कमजोर हुआ। इससे IT कंपनियों को फायदा होता है, क्योंकि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा डॉलर में होता है।
हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर शेयर खरीदने शुरू कर दिए। IT, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे बाजार को सहारा मिला।
शुक्रवार को RBI की मौद्रिक नीति का फैसला आने वाला है। मजबूत आर्थिक विकास और कमजोर रुपये के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या RBI ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं। ऐसे में निवेशकों की नजर RBI के फैसले और उसके रुख पर टिकी हुई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर RBI ब्याज दरों में कटौती करता है, तो बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो जैसे रेट-सेंसिटिव सेक्टरों में तेजी देखी जा सकती है। हालांकि, बाजार की मजबूत तेजी दिसंबर तिमाही के नतीजों और अमेरिका-भारत ट्रेड डील में प्रगति पर भी निर्भर करेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs