मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 26, 2025, 13:38 IST
सारांश
Stock Market Today: Dow Jones Industrial में बीते मंगलवार को 4.18 अंकों की मामूली बढ़त देखी गई और यह 42,587.50 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 9.08 अंक बढ़कर 5776.65 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 0.46 फीसदी की बढ़त रही और यह 18,271.86 के लेवल पर पहुंच गया।
Stock Market: एशियाई बाजारों में आज 26 मार्च को खरीदारी हो रही है।
Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो आज के कारोबार में Power Grid, IndusInd Bank और Bajaj Finserv के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है। इसके अलावा, Maruti Suzuki India, NTPC और Zomato के शेयरों में बिकवाली है।
आज ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। Dow Jones Industrial में बीते मंगलवार को 4.18 अंकों की मामूली बढ़त देखी गई और यह 42,587.50 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 9.08 अंक बढ़कर 5776.65 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 0.46 फीसदी की बढ़त रही और यह 18,271.86 के लेवल पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में आज 26 मार्च को खरीदारी हो रही है। गिफ्ट निफ्टी में 84 अंकों की बढ़त है। Nikkei 225 में 109.61 अंक, Straits Times में 10.04 अंक और Hang Seng में 100.10 अंकों की तेजी है।
KOSPI में 14.37 अंक और Jakarta Composite में 185.59 अंकों का उछाल है। इसके अलावा, Taiwan Weighted, SET Composite और Shanghai Composite में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।
यूएस डॉलर इंडेक्स (DXY) मंगलवार सुबह 0.05% बढ़कर 104.23 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य को मापता है। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसी शामिल हैं। भारतीय रुपया 26 मार्च को डॉलर के मुकाबले 0.13% गिरकर 85.76 पर बंद हुआ।
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। WTI क्रूड ऑयल की कीमत 0.57% बढ़कर $69.39 हो गई, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.48% बढ़कर $73.37 पर पहुंच गई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 25 मार्च 2024 को कुल ₹5,371.57 करोड़ के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,768.87 करोड़ के शेयर बेचे। ये आंकड़े NSE के अस्थायी डेटा पर आधारित हैं।
आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹88,010 प्रति 10 ग्राम है, जो इसके अब तक के उच्चतम ₹89,140 के करीब है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत 1.09% घटी है, लेकिन एक महीने में यह 1.82% बढ़ी है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹80,676 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹66,008 प्रति 10 ग्राम है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख