return to news
  1. Stock Market Today: Sensex में 490 अंकों की बढ़त, Nifty 24,830 के करीब, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex में 490 अंकों की बढ़त, Nifty 24,830 के करीब, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 21, 2025, 09:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial में बीती रात 114.83 अंकों की गिरावट रही और यह 42,677.24 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 23.14 अंक लुढ़ककर 5,940.46 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 72.75 अंकों की कमजोरी रही और यह 19,142.72 तक लुढ़क गया।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा।

Stock Market: आज 21 मई को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त नजर आ रही है। BSE Sensex में 493.67 अंकों की तेजी है और यह 81,677 के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 145.10 अंकों की मजबूती है और यह 24,821.95 के स्तर पर है। बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा। वहीं, एशियन मार्केट्स का प्रदर्शन भी मिला-जुला दिख रहा है।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली

Dow Jones Industrial में बीती रात 114.83 अंकों की गिरावट रही और यह 42,677.24 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 23.14 अंक लुढ़ककर 5,940.46 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 72.75 अंकों की कमजोरी रही और यह 19,142.72 तक लुढ़क गया।

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन

एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 में 37.69 अंक और Straits Times में 10.50 अंक की गिरावट है। इसके अलावा, Hang Seng इंडेक्स 174.05 अंक चढ़ गया है। Taiwan Weighted में 208.36 अंक और KOSPI में 25.50 अंक की मजबूती दिख रही है। SET Composite में 3.13 अंक, Jakarta Composite में 27.38 अंक और Shanghai Composite में 11.34 अंकों की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं की टोकरी के मुकाबले मापता है, वह मंगलवार सुबह 0.18% गिरकर 99.94 पर आ गया। इस इंडेक्स से यह पता चलता है कि डॉलर अन्य बड़ी मुद्राओं जैसे ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन और स्विस फ्रैंक के मुकाबले कितना मजबूत या कमजोर है। वहीं, भारतीय रुपया 20 मई को डॉलर के मुकाबले 0.26% गिरकर 85.63 पर बंद हुआ।

कच्चा तेल

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। WTI क्रूड की कीमत 1.45% बढ़कर $62.93 पर थी, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.38% बढ़कर $65.28 पर रही।

FII और DII का डेटा

20 मई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शेयर बाजार में कुल Rs 10,016.10 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने Rs 6,738.39 करोड़ के शेयर खरीदे, यह आंकड़े NSE के अस्थायी डेटा पर आधारित हैं।

आज का सोने का भाव

बुधवार को सोने की कीमत में थोड़ी तेजी देखी गई और यह अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत Rs 95,320 प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 2.89% की गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोने का भाव Rs 87,377 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव Rs 71,490 प्रति 10 ग्राम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।