return to news
  1. Stock Market Today: Sensex में 135 अंकों की बढ़त, Nifty 25000 के करीब, एशियाई बाजारों में हरियाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex में 135 अंकों की बढ़त, Nifty 25000 के करीब, एशियाई बाजारों में हरियाली

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 20, 2025, 09:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial सोमवार को 137.33 अंक बढ़कर 42,792.07 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में 5.22 अंक की मामूली बढ़त रही और यह 5,963.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी महज 4.36 अंकों की तेजी के साथ फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

Stock Market: चीन ने 7 महीने बाद लोन प्राइम रेट्स में कटौती की है, जिसके चलते आज एशियाई बाजारों में खरीदारी हो रही है।

Stock Market: चीन ने 7 महीने बाद लोन प्राइम रेट्स में कटौती की है, जिसके चलते आज एशियाई बाजारों में खरीदारी हो रही है।

Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज 20 मई को शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। BSE Sensex में 134.44 अंकों की बढ़त है और यह 82,193.86 के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 भी 39.20 अंक उछलकर 25000 के पास पहुंच गया है। GIFT Nifty में 80 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज हरियाली नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि चीन ने 7 महीने बाद लोन प्राइम रेट्स में कटौती की है।

अमेरिकी बाजारों का अपडेट

Dow Jones Industrial सोमवार को 137.33 अंक बढ़कर 42,792.07 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में 5.22 अंक की मामूली बढ़त रही और यह 5,963.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी महज 4.36 अंकों की तेजी के साथ फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

एशियाई बाजारों में खरीदारी

एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 इंडेक्स 192.93 अंक उछल गया है। Straits Times में 8.91 अंक, Hang Seng में 226.56 अंक, Taiwan Weighted में 106.66 अंक और KOSPI में 6.15 अंक की तेजी है। इसके अलावा, SET Composite में 5.35 अंक, Jakarta Composite में 46.62 अंक और Shanghai Composite में 5.56 अंक की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर

US डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को 6 विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, मंगलवार सुबह 0.06% गिरकर 100.37 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी को यूरो, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन, स्विस फ्रैंक, स्वीडिश क्रोना जैसी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले बताता है। भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ और 19 मई को डॉलर के मुकाबले 0.14% गिरकर 85.40 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में ज़्यादा बदलाव नहीं देखा गया। WTI क्रूड ऑयल $62.14 पर था, जो 0.01% बढ़ा। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत $65.51 रही, जो 0.05% गिरावट में रही।

FII और DII डेटा

सोमवार (20 मई 2024) को विदेशी और घरेलू दोनों निवेशकों ने शेयर बेचे। विदेशी निवेशकों (FII) ने करीब ₹525.95 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब ₹237.93 करोड़ के शेयर बेचे।

आज का सोने का भाव

मंगलवार को सोने की कीमतें थोड़ी बढ़ीं और यह अपने ऑल-टाइम हाई के पास पहुंच गईं। 24 कैरेट सोना: ₹93,700 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: ₹85,892 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना: ₹70,275 प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक महीने में सोने की कीमत में करीब 1.82% की गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।