मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड May 20, 2025, 08:41 IST
सारांश
Borana Weaves के आईपीओ के तहत 144.89 करोड़ रुपये के 67.08 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Borana Weaves IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से 65.20 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
Borana Weaves का IPO आज 20 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इसके जरिए 144.89 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पब्लिक इश्यू के लिए 205-216 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसमें 22 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 65.20 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
Borana Weaves के आईपीओ के तहत 144.89 करोड़ रुपये के 67.08 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को किए जाने की उम्मीद है। रिफंड की प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो जाएगी। इसके शेयरों की लिस्टिंग 27 मई को BSE और NSE पर होनी है।
निवेशक इस आईपीओ में कम से कम 69 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम ₹14145 का निवेश करना होगा। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इसका बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
आईपीओ से प्राप्त फंड का इस्तेमाल गुजरात के सूरत में ग्रे फैब्रिक के उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, इसे वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी खर्च किया जाएगा।
मांगीलाल अंबालाल बोराना, अंकुर मांगीलाल बोराना, राजकुमार मांगीलाल बोराना, ध्वनि अंकुर बोराना, मांगीलाल अंबालाल बोराना HUF, अंकुर मांगीलाल बोराना HUF, राजकुमार मांगीलाल HUF और बोराना फिलामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर हैं।
बोराना वीव्स लिमिटेड की शुरुआत 2020 में हुई थी। यह कंपनी सूरत, गुजरात में स्थित है और सिंथेटिक ग्रे कपड़े का निर्माण करती है। यह कपड़ा बिना रंगा हुआ होता है और इसे आगे की प्रक्रिया (जैसे रंगाई और छपाई) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कपड़ा फैशन, ट्रेडिशनल टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, होम डेकोर और इंटीरियर डिज़ाइन जैसी इंडस्ट्री में काम आता है।
कंपनी पॉलीएस्टर टेक्सचर्ड यार्न (PTY यार्न) भी बनाती है, जो पॉलीएस्टर ओरिएंटेड यार्न (POY यार्न) को गर्म करके बनाया जाता है। यह यार्न वही कच्चा माल है जिससे ग्रे कपड़ा बनाया जाता है। बोराना वीव्स लिमिटेड के सूरत में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। ये यूनिट्स टेक्सटाइल बनाने की कई आधुनिक तकनीकों से लैस हैं, जैसे टेक्सचराइजिंग, वार्पिंग, वाटर जेट लूम्स और टेक्सटाइल फोल्डिंग।
| पीरियड | 31 दिसंबर 2024 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
|---|---|---|---|---|
| एसेट्स | 149.67 | 137.05 | 74.98 | 31.90 |
| रेवेन्यू | 215.71 | 199.60 | 135.53 | 42.36 |
| PAT | 29.31 | 23.59 | 16.30 | 1.80 |
| नेट वर्थ | 76.55 | 47.39 | 24.11 | 1.81 |
| रिजर्व और सरप्लस | 56.87 | 47.66 | 24.07 | 1.80 |
| कुल उधार | 54.03 | 69.10 | 38.89 | 27.31 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs