return to news
  1. Stock Market Holiday: क्या 7 जुलाई को बंद रहेगा शेयर बाजार? यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: क्या 7 जुलाई को बंद रहेगा शेयर बाजार? यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 07, 2025, 08:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Holiday: शेयर बाजार की छुट्टी तब होती है जब भारत में शेयर बाजार, BSE और NSE, कारोबार के लिए बंद रहते हैं। 2025 में कुल 14 शेयर बाजार की छुट्टियां हैं, जिनमें होली, दिवाली, क्रिसमस और ईद-उल-फितर आदि शामिल हैं। इनमें से ठीक आधी यानी 7 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं।

Stock Market

Stock Market: 7 जुलाई को शेय बाजार खुले रहेंगे और BSE और NSE पर सामान्य रूप से कामकाज होगा।

Stock Market Holiday: मुहर्रम, इस्लामी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है और इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है। इस साल मुहर्रम 27 जून से शुरू हुआ है। यह महीना बलिदान, शांति और एकता का प्रतीक माना जाता है। मुहर्रम का दसवां दिन जिसे आशूरा कहा जाता है, इस साल रविवार, 6 जुलाई को है।

ऐसे में सोमवार, 7 जुलाई को कोई अतिरिक्त सरकारी छुट्टी नहीं होगी। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्कूल और शेयर बाजार खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 7 जुलाई 2025 को सामान्य रूप से काम करेंगे। यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।

NSE, BSE पर छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी
26 फरवरी 2025बुधवारमहाशिवरात्रि
14 मार्च 2025शुक्रवारहोली
31 मार्च 2025सोमवारईद-उल-फितर (रमजान ईद)
10 अप्रैल 2025गुरुवारश्री महावीर जयंती
14 अप्रैल 2025सोमवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल 2025शुक्रवारगुड फ्राइडे
1 मई 2025गुरुवारमहाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त 2025शुक्रवारस्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त 2025बुधवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर 2025गुरुवारमहात्मा गांधी जयंती/दशहरा
21 अक्टूबर 2025मंगलवारदिवाली लक्ष्मी पूजन
22 अक्टूबर 2025बुधवारदिवाली-बलि प्रतिपदा
5 नवंबर 2025बुधवारप्रकाश गुरुर्ब श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2025गुरुवारक्रिसमस

शेयर बाजार की छुट्टी तब होती है जब भारत में शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई, कारोबार के लिए बंद रहते हैं। 2025 में कुल 14 शेयर बाजार की छुट्टियां हैं, जिनमें होली, दिवाली, क्रिसमस और ईद-उल-फितर आदि शामिल हैं। इनमें से ठीक आधी यानी 7 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं। आने वाले महीने में NSE की प्रमुख छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) शामिल हैं।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख