return to news
  1. Stock Market Holiday: 3 अप्रैल को शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिए बंद होने की क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: 3 अप्रैल को शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिए बंद होने की क्या है वजह

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 14:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Holiday: अगर पूरे 2026 साल की बात करें, तो NSE के अनुसार इस साल कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हैं (शनिवार और रविवार को छोड़कर)। आने वाले प्रमुख छुट्टियों में 3 अप्रैल को Good Friday, 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस शामिल हैं।

NSE

एक्सचेंज (NSE और BSE) जरूरत पड़ने पर छुट्टियों या ट्रेडिंग टाइम में बदलाव भी कर सकते हैं।

Stock Market Holiday: 3 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा क्योंकि इस दिन Good Friday मनाया जाना है। इस वजह से National Stock Exchange (NSE) और BSE Limited (BSE) दोनों में ट्रेडिंग नहीं होगी। Good Friday ईसाइयों के लिए बहुत अहम दिन होता है, जिस दिन Jesus Christ के क्रूस पर चढ़ाए जाने को याद किया जाता है। बता दें कि 3 अप्रैल को इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, SLB (Securities Lending and Borrowing) और EGR (Electronic Gold Receipts) जैसे सभी सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2026 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

अगर पूरे 2026 साल की बात करें, तो NSE के अनुसार इस साल कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हैं (शनिवार और रविवार को छोड़कर)। आने वाले प्रमुख छुट्टियों में 3 अप्रैल को Good Friday, 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, 28 मई को बकरीद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं।

दिवाली के चलते रविवार को खुलेगा बाजार

खास बात यह है कि 8 नवंबर को, जो रविवार है, उस दिन भी बाजार खुलेगा क्योंकि दिवाली के मौके पर “मुहूर्त ट्रेडिंग” होगी। यह एक विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसकी टाइमिंग NSE और BSE अलग से घोषित करते हैं।

बता दें कि एक्सचेंज (NSE और BSE) जरूरत पड़ने पर छुट्टियों या ट्रेडिंग टाइम में बदलाव भी कर सकते हैं, यानी कभी-कभी घोषित छुट्टी के दिन भी बाजार खोला जा सकता है या समय बदला जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख