return to news
  1. Stock Market Today: SENSEX 500 अंक पार, NIFTY50 भी चढ़ा, मेटल स्टॉक्स ने पकड़ी रफ्तार

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: SENSEX 500 अंक पार, NIFTY50 भी चढ़ा, मेटल स्टॉक्स ने पकड़ी रफ्तार

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 23, 2024, 11:15 IST

सारांश

Stock Market Today: सुबह करीब 9:28 बजे S&P BSE SENSEX 483 अंक ऊपर 78,524.92 पर पहुंच गया जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 146 अंक ऊपर 23,733.45 पर ट्रेड कर रहा था।

मेटल स्टॉक्स को मिलता दिखा शुरुआती तेजी का फायदा

मेटल स्टॉक्स को मिलता दिखा शुरुआती तेजी का फायदा

Stock Market Today: घरेलू इक्विटी बाजार सोमवार, 23 दिसंबर को अच्छी रफ्तार के साथ खुले। ग्लोबल ट्रेंड्स और लगभग हर सेक्टर में खरीद के चलते बाजार का मूड पॉजिटिव रहा। सुबह करीब 9:28 बजे S&P BSE SENSEX 483 अंक ऊपर 78,524.92 पर पहुंच गया जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 146 अंक ऊपर 23,733.45 पर ट्रेड कर रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NIFTY50 के 50 स्टॉक्स में से 37 ऊपर चढ़ रहे थे और 3 में कुछ गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा फायदे में JSW स्टील, HDFC बैंक, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस रहे जबकि सबसे ज्यादा नुकसान HDFC लाइट, SBI लाइफ, NTPC, Eicher मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प को हुआ।

मेटल स्टॉक्स चढ़े

शुरुआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स आगे बढ़ते नजर आए। इंडियन स्टील असोसिएशन ने भारत में आयात किए जा रहे है कुछ स्टील फ्लैट प्रॉडक्ट्स को लेकर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सरकारी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि इनके बढ़ते हुए आयात की जांच की जा रही है।

JSW Steel 2% ऊपर ₹935.45/शेयर के दाम पर NSE पर ट्रेड कर रहा था। Tata Steel भी 2% ऊपर ₹143.42/शेयर पर था। वहीं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयर्स 1.5% ऊपर ₹117.94/शेयर के भाव पर पहुंच गए थे।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच का असर

NIFTY METAL सूचकांक 0.86% ऊपर 8,888.80 पर था और इसके 15 स्टॉक्स में से 10 फायदे में ट्रेड कर रहे थे जबकि 5 घाटे में रहे। वाणिज्य मंत्रालय के अंदर व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने 'गैर-धातु और धातु स्टील फ्लैट उत्पादों' के आयात पर जांच कर रही है। इनका इस्तेमाल पाइप बनाने, निर्माण, कैपिटल गुड्स, ऑटो, ट्रैक्टर जैसे उद्योगों में होता है।

आज से ही SENSEX पर उतरी फूड डिलिवरी कंपनी Zomato के शेयर्स 2.2% की गिरावट के साथ ₹275.65/शेयर पर BSE पर ट्रेड करने के बाद बढ़त का रुख कर रहे थे। इसने JSW स्टील की जगह ली है।

ब्रॉड मार्केट की बात करें तो BSE MidCap सूचकांक 21.67 अंकों की गिरावट के साथ 46,204.83 पर और BSE SmallCap सूचकांक 368 अंकों की गिरावट के साथ 54,781.43 पर ट्रेड कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केट

अमेरिकी मुद्रास्फीति दर को लेकर सकारात्मक आंकड़े सामने आने के बाद एशियाई स्टॉक्स ऊपर चढ़ते दिखे। वॉल स्ट्रीट पर उछाल देखने को मिला जिसका असर जापान के Nikkei और दक्षिण कोरिया के KOSPI पर देखने को मिला। दोनों बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख