return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 1200 अंक उछला, Nifty 25000 के पार, इन वजहों से भागा मार्केट

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 1200 अंक उछला, Nifty 25000 के पार, इन वजहों से भागा मार्केट

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 15, 2025, 15:50 IST

सारांश

Stock Market closing: भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौते की उम्मीद के चलते मार्केट सेंटीमेंट को बढ़ावा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को "नो टैरिफ" ट्रेड डील ऑफर किया है।

Stock Market: BSE Sensex आज के कारोबार में 1200.18 अंक या 1.48 फीसदी उछल गया।

Stock Market: BSE Sensex आज के कारोबार में 1200.18 अंक या 1.48 फीसदी उछल गया।

Stock Market: शुरुआती कमजोरी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex आज के कारोबार में 1200.18 अंक या 1.48 फीसदी उछल गया और यह 82,525.53 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इसमें 500 से अधिक अंकों की गिरावट दिखी थी। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 395.20 अंक या 1.6 फीसदी की रैली रही और यह 25059.95 तक पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है बाजार में अचानक तेजी की वजह

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीद

भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौते की उम्मीद के चलते मार्केट सेंटीमेंट को बढ़ावा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को "नो टैरिफ" ट्रेड डील ऑफर किया है।

कच्चे तेल में गिरावट

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी बाजार में तेजी की वजह रही। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते रियल्टी और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

FII की खरीदारी

दूसरी ओर, विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में नेट बायर बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। FII के लगातार निवेश से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Tata Motors, HCL Technologies रहे टॉप गेनर्स

Sensex के 30 में से 29 शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए, जबकि सिर्फ एक शेयर में गिरावट रही। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Motors, HCL Technologies, ETERNAL, Adani Ports और Asian Paints के शेयरों में हुई है। इसके अलावा, Indusind Bank के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.70 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी बढ़ा है।

Nifty ऑटो और रियल्टी में खरीदारी

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी बैंक 1.01 फीसदी चढ़ गया। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी और ऑटो सेक्टर में रही औ यहे दोनों ही करीब 2 फीसदी तक उछल गए।

इसके अलावा, निफ्टी आईटी, मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस में एक फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी FMCG, फार्मा और PSU बैंक भी हरे निशान पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख