return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 625 अंक टूटा, Nifty 24825 के करीब बंद, IT-FMCG सेक्टर पर दबाव

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 625 अंक टूटा, Nifty 24825 के करीब बंद, IT-FMCG सेक्टर पर दबाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 27, 2025, 15:52 IST

सारांश

Stock Market: इस गिरावट के बावजूद मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आज खरीदारी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलैक 100 इंडेक्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 मई को भारी बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 624.82 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट रही और यह 81,551.63 तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nifty 50 भी 174.95 अंक या 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मिड-स्मॉल कैप शेयरों में तेजी

आज की गिरावट के बावजूद मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आज खरीदारी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलैक 100 इंडेक्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

अप्रैल महीने के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट के घरेलू आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। ग्लोबल मार्केट पर आज दबाव देखने को मिला। इसके अलावा, शेयर बाजार में आज की गिरावट की अहम वजह मुनाफावसूली भी रही।

UltraTech Cement, ITC में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज कुल 24 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 6 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली UltraTech Cement, ITC, Tata Motors, Axis Bank और NTPC के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Indusind Bank, Sun Pharmaceutical और Adani Ports के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

FMCG और IT सेक्टर लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में रही और ये इंडेक्स करीब 0.75% तक टूट गए। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख