return to news
  1. Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन मजबूती, 4.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन मजबूती, 4.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 21, 2025, 15:48 IST

सारांश

Stock Market Closing: Sensex की 30 कंपनियों की बात करें तो ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी NTPC, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में दिखी। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: NSE पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है।

Stock Market: NSE पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने इस पूरे हफ्ते निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी है। आज लगातार पांचवें दिन स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन BSE Sensex में 557.45 अंकों की बढ़त रही और यह 76,905.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में भी 159.75 अंकों का उछाल आया है और यह 23,350.40 के स्तर पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.38 फीसदी की रैली देखी गई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.06 फीसदी का उछाल आया।

NTPC, Bajaj Finance टॉप गेनर्स

Sensex की 30 कंपनियों की बात करें तो ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें से 25 शेयरों में तेजी रही, जबकि शेष 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी NTPC, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में दिखी। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

निफ्टी मीडिया समेत इन सेक्टर्स के शेयर भागे

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही और यह 2.20 फीसदी उछल गया।

इसके अलावा, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। निफ्टी ऑटो, FMCG और IT इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुआ। निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.55 फीसदी लुढ़क गया।

निवेशकों ने कमाए 4.90 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 21 मार्च को बढ़कर 4,13,52,583.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 20 मार्च को 4,08,61,851.73 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4.90 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख