return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex में 341 अंकों की तेजी, Nifty 22500 के पार, Bajaj Finserv-Axis Bank टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex में 341 अंकों की तेजी, Nifty 22500 के पार, Bajaj Finserv-Axis Bank टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 17, 2025, 15:42 IST

सारांश

Stock Market Closing: Bajaj Finserv, Axis Bank और Mahindra And Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा, ITC, Nestle India और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। आज 17 मार्च को BSE Sensex में 341.04 अंकों की तेजी रही और यह 74,169.95 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 111.55 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,508.75 के स्तर पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE पर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में आज 0.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.48 फीसदी की मजबूती आई।

Bajaj Finserv, Axis Bank टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए। इनमें कुल 20 शेयरों में तेजी रही, जबकि शेष 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Bajaj Finserv, Axis Bank और Mahindra And Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा, ITC, Nestle India, SBIN और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.56 फीसदी मजबूत हुआ है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और आईटी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी ओर, निफ्टी FMCG, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली है।

निवेशकों को 1.65 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 17 मार्च को बढ़कर 3,92,84,244.94 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 13 मार्च को 3,91,18,432.93 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 1.65 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख