return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty लाल निशान पर बंद, Indusind Bank-Zomato टॉप लूजर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty लाल निशान पर बंद, Indusind Bank-Zomato टॉप लूजर्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 10, 2025, 15:52 IST

सारांश

Stock Market Closing: सबसे ज्यादा गिरावट Larsen and Toubro, Zomato और Indusind Bank के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, टॉप गेनर्स में Power Grid, HUL और Infosys के शेयर शामिल हैं। FMCG को छोड़कर, सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पीएसयू बैंक 1-2 फीसदी तक नीचे रहे।

Stock Market: Sensex की 30 कंपनियों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: Sensex की 30 कंपनियों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Closing: उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 10 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex में 217.41 अंकों की गिरावट आई है और यह 74,115.17 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nifty 50 में 92.20 अंकों की कमजोरी रही और यह 22,460.30 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मिड-स्मॉल कैप शेयरों ने कराया नुकसान

निवेशकों को आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों ने तगड़ा झटका दिया है। NSE पर मिडकैप इंडेक्स में 1.60 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो यह 2.13 फीसदी लुढ़क गया।

Sensex के 30 शेयरों का हाल

Sensex की 30 कंपनियों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से केवल 8 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अन्य 22 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट Larsen and Toubro, Zomato और Indusind Bank के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, टॉप गेनर्स में Power Grid, HUL और Infosys के शेयर शामिल हैं।

Nifty FMCG को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद

NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी FMCG को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में रही, जो कि दो फीसदी से अधिक टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा भी लाल निशान पर बंद हुए।

निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूबे

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 10 मार्च को घटकर 3,93,37,844.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 7 मार्च को 3,98,29,087.98 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.91 हजार करोड़ रुपये घट गया गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4.91 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

क्या है शेयर बाजार में गिरावट की वजह?

बाजार में गिरावट की बड़ी वजह टैरिफ टेंशन है, जिस पर दुनियाभर के देशों की नजर है। चीन ने अमेरिकी आयात पर जवाबी टैरिफ लगाया है। इसने कुछ अमेरिकी एग्रीकल्चर गुड्स पर 10%-15% टैरिफ लगाया है, जो सोमवार, 10 मार्च से लागू होगा। साथ ही, बीजिंग ने कहा कि कनाडाई रेपसीड तेल, ऑयल केक और मटर पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) भारतीय इक्विटी बाजारों में बिकवाली की होड़ में हैं। उन्होंने मार्च, 2025 में 15,501.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। यह लगातार छठा महीना है जब बिकवाली हो रही है। उन्होंने अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बिकवाली की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख