return to news
  1. ऑथम इन्वेस्टमेंट ने स्पाइसजेट में बेची भारी हिस्सेदारी, यहां समझें इस खबर के क्या हैं मायने?

मार्केट न्यूज़

ऑथम इन्वेस्टमेंट ने स्पाइसजेट में बेची भारी हिस्सेदारी, यहां समझें इस खबर के क्या हैं मायने?

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड February 27, 2026, 12:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ऑथम इन्वेस्टमेंट द्वारा स्पाइसजेट के 10.37 करोड़ गिरवी शेयरों को कब्जे में लेने के बाद आज एयरलाइन कंपनी के शेयर चर्चा में रहेंगे। प्रमोटर अजय सिंह ने ये शेयर कर्ज के बदले गिरवी रखे थे। अब इनमें से 6 करोड़ शेयर बेचे जा चुके हैं, जबकि 4.37 करोड़ शेयर अभी भी ऑथम के पास हैं।

शेयर सूची

spicejet-share-price-focus

आज इसके स्टॉक में तेजी देखी जा रही है।

27 फरवरी को शेयर बाजार में स्पाइसजेट लिमिटेड के शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहने वाली है। इसकी बड़ी वजह ऑथम इन्वेस्टमेंट द्वारा प्रमोटर के गिरवी रखे गए करीब 6.8 पर्सेंट शेयरों पर की गई बड़ी कार्रवाई है। ऑथम इन्वेस्टमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसने 25 फरवरी को स्पाइसजेट के कुल 10.37 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल कर लिए हैं। यह कार्रवाई स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर बकाया पैसों का भुगतान न होने की वजह से की गई है। असल में ये शेयर कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह के थे, जिन्हें कर्ज के बदले गारंटी के तौर पर गिरवी रखा गया था। अब पेमेंट की शर्तों को पूरा न करने के कारण ऑथम ने इन गिरवी शेयरों को अपने डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रमोटर अजय सिंह की हिस्सेदारी का मामला

ऑथम इन्वेस्टमेंट की इस कार्रवाई का असर अब कंपनी के मालिकाना हक पर भी दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रमोटर की जो हिस्सेदारी ऑथम के पास आई थी, उनमें से 6 करोड़ शेयर पहले ही बाजार में बेचे जा चुके हैं। अभी भी 4.37 करोड़ शेयर ऑथम के डीमैट अकाउंट में बचे हुए हैं, जो स्पाइसजेट में करीब 2.86 पर्सेंट की हिस्सेदारी के बराबर हैं। ये बचे हुए शेयर फिलहाल सुरक्षा के तौर पर अकाउंट में ही रखे गए हैं। प्रमोटर की हिस्सेदारी में इस तरह के अचानक बदलाव से निवेशकों के बीच थोड़ी घबराहट देखी जा रही है, क्योंकि प्रमोटर का हिस्सा कम होना और शेयरों का बाजार में बेचा जाना कंपनी के लिए एक बड़ा संकेत माना जाता है।

स्पाइसजेट का बिजनेस कैसा चल रहा?

अगर हम स्पाइसजेट के बिजनेस की बात करें, तो यह एयरलाइन कंपनी दिसंबर 1984 से काम कर रही है। यह मुख्य रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रियों को लाने-ले जाने के साथ-साथ कार्गो सर्विस यानी माल ढुलाई का काम भी करती है। वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का कुल टर्नओवर 5326 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालांकि टर्नओवर अच्छा रहने के बावजूद कंपनी पिछले कुछ समय से आर्थिक चुनौतियों और कर्ज के बोझ से दबी हुई है। इसी वजह से प्रमोटर को अपने शेयर गिरवी रखने पड़े थे ताकि बिजनेस के ऑपरेशन के लिए पैसों का इंतजाम किया जा सके।

शेयरों का ताजा हाल और मार्केट में प्रदर्शन

शेयर बाजार में स्पाइसजेट के स्टॉक के प्रदर्शन को देखें तो गुरुवार को इसमें अच्छी मजबूती आई थी। शेयर करीब 9.81 पर्सेंट की बढ़त के साथ 15.90 रुपये पर बंद हुआ था। आज भी इसमे करीब 6 फीसदी की तेजी देखी जा रही है, लेकिन अगर हम पूरे साल 2026 के सफर पर नजर डालें, तो निवेशकों के लिए यह काफी निराशाजनक रहा है। इस साल अब तक स्पाइसजेट के शेयरों में करीब 43 पर्सेंट की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। प्रमोटर के गिरवी शेयरों पर ऑथम की इस ताजा कार्रवाई और 6 करोड़ शेयरों की बिक्री के बाद आज शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान बाजार में काफी ज्यादा प्रेशर देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख