मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड July 10, 2025, 09:34 IST
सारांश
Smartworks Coworking IPO: आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग नए सेंटर्स की स्थापना, सिक्योरिटी डिपॉजिट और कर्ज कम करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाना है। OFS से हाने वाली आय प्रमोटर्स को जाएगी।

Smartworks Coworking IPO: इसके लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस के आईपीओ के तहत 445 करोड़ रुपये के 1.09 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 137.56 करोड़ रुपये के 33.79 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 173.64 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹407 प्रति शेयर की दर से 42,66,378 शेयर आवंटित किए। इसके निवेशकों में टाटा म्यूचुअल फंड, ट्रस्ट म्यूचुअल फंड, बड़ौदा बीएनपी परिबास, एक्सिस न्यू ऑपर्च्युनिटीज एआईएफ - सीरीज II, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सोसाइटी जेनरल और ब्यूयंट ऑपर्च्युनिटीज स्ट्रैटेजी II शामिल हैं।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, BSE, NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 जुलाई तय की गई है। नेट ऑफर का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है।
आईपीओ के लिए लॉट साइज 36 शेयरों का है। अपर बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 14,652 रुपये का निवेश करना होगा। नीतिश सारदा, हर्ष बिनानी, सौम्या बिनानी, एनएस निकेतन एलएलपी, एसएनएस इंफ्रारियलिटी एलएलपी और आर्यदीप रियलस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर हैं।
आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग नए सेंटर्स की स्थापना, सिक्योरिटी डिपॉजिट और कर्ज कम करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाना है। OFS से हाने वाली आय प्रमोटर्स को जाएगी।
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड, जो साल 2015 में शुरू हुई थी, एक ऐसी कंपनी है जो कंपनियों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से ऑफिस स्पेस (वर्कस्पेस) तैयार करती है। यह पूरी तरह से सुसज्जित, टेक्नोलॉजी से लैस और खूबसूरत ऑफिस माहौल उपलब्ध कराती है जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। इसका उद्देश्य कंपनियों और उनके कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करना है।
यह कंपनी मध्यम से लेकर बड़ी कंपनियों, भारतीय कॉर्पोरेट्स, मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) और स्टार्टअप्स को अपनी सेवाएं देती है। इसके ऑफिस कैंपस में आधुनिक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और जरूरी सुविधाएं जैसे कैफेटेरिया, जिम, बच्चों के लिए क्रेच और मेडिकल सेंटर होते हैं। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 738 क्लाइंट्स और 1,52,619 सीट्स थीं। फिलहाल इसके पास 728 क्लाइंट्स और 1,69,541 सीट्स हैं, जिनमें से 12,044 सीट्स अभी खाली हैं।
| पीरियड | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 4,650.85 | 4,147.08 | 4,473.50 |
| रेवेन्यू | 1,409.67 | 1,113.11 | 744.07 |
| PAT | -63.18 | -49.96 | -101.05 |
| EBITDA | 857.26 | 659.67 | 424.00 |
| नेटवर्थ | 107.51 | 50.01 | 31.47 |
| रिजर्व एंड सरप्लस | 4.69 | 29.01 | -46.23 |
| कुल उधार | 397.77 | 427.35 | 515.39 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs