return to news
  1. Smartworks Coworking IPO: निवेशकों को लिस्टिंग पर 7% का मुनाफा, ₹407 का शेयर ₹436 पर खुला

मार्केट न्यूज़

Smartworks Coworking IPO: निवेशकों को लिस्टिंग पर 7% का मुनाफा, ₹407 का शेयर ₹436 पर खुला

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2025, 09:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Smartworks Coworking IPO: आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग नए सेंटर्स की स्थापना, सिक्योरिटी डिपॉजिट और कर्ज कम करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाना है। OFS से हाने वाली आय प्रमोटर्स को जाएगी।

Smartworks Coworking IPO

Smartworks Coworking IPO: NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 435 रुपये के भाव पर हुई है।

Smartworks Coworking IPO Listing: ऑफिस स्पेस तैयार करने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस की शेयर बाजार में एंट्री हो गई है। इसके शेयरों की आज 17 जुलाई को पॉजिटिव लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर BSE पर 436.10 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 407 रुपये प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को हर शेयर पर 29.1 रुपये या 7.15 फीसदी का मुनाफा हुआ। इसके अलावा, NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 435 रुपये के भाव पर हुई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस इश्यू को कुल मिलाकर 13.45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसे 4.52 लाख से ज्यादा एप्लिकेशन प्राप्त हुए। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 24.41 गुना सब्सक्राइब हो गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 22.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों ने 3.53 गुना और कर्मचारियों ने 2.38 गुना सब्सक्राइब किया।

Smartworks Coworking IPO के बारे में

यह आईपीओ 10 जुलाई से 14 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका इश्यू साइज 582.56 करोड़ रुपये था। इसके लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस के आईपीओ के तहत 445 करोड़ रुपये के 1.09 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं, 137.56 करोड़ रुपये के 33.79 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की गई।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग नए सेंटर्स की स्थापना, सिक्योरिटी डिपॉजिट और कर्ज कम करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाना है। OFS से हाने वाली आय प्रमोटर्स को जाएगी।

Smartworks Coworking का बिजनेस

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड, जो साल 2015 में शुरू हुई थी, एक ऐसी कंपनी है जो कंपनियों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से ऑफिस स्पेस (वर्कस्पेस) तैयार करती है। यह पूरी तरह से सुसज्जित, टेक्नोलॉजी से लैस और खूबसूरत ऑफिस माहौल उपलब्ध कराती है जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। इसका उद्देश्य कंपनियों और उनके कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करना है।

यह कंपनी मध्यम से लेकर बड़ी कंपनियों, भारतीय कॉर्पोरेट्स, मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) और स्टार्टअप्स को अपनी सेवाएं देती है। इसके ऑफिस कैंपस में आधुनिक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और जरूरी सुविधाएं जैसे कैफेटेरिया, जिम, बच्चों के लिए क्रेच और मेडिकल सेंटर होते हैं। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 738 क्लाइंट्स और 1,52,619 सीट्स थीं। फिलहाल इसके पास 728 क्लाइंट्स और 1,69,541 सीट्स हैं, जिनमें से 12,044 सीट्स अभी खाली हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख