मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड July 16, 2025, 22:32 IST
सारांश
Q1 Results: आज नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में Oriental Hotels, Lotus Chocolate Company, Heubach Colorants India, Axtel Industries, Tree House Education and Accessories और Onward Technologies भी शामिल हैं। यहां हमने हर कंपनी के तिमाही नतीजों की जानकारी लेटेस्ट जानकारी दी है।

Q1 Results: आज Angel One, Kalpataru, DB Corp और JTL Industries भी अप्रैल-जून तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी।
आज कमाई का ब्योरा देने वाली कंपनियों में Oriental Hotels, Lotus Chocolate Company, Heubach Colorants India, Axtel Industries, Tree House Education and Accessories और Onward Technologies भी शामिल हैं। यहां हमने हर कंपनी के तिमाही नतीजों की जानकारी लेटेस्ट जानकारी दी है।
आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 1,141 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू भी 3 फीसदी बढ़कर 13,351 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की प्रति शेयर आय लगभग 13 रुपये रही।
ITC Hotels ने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 53.8 फीसदी बढ़कर 133.1 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 86.53 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 15.5 फीसदी बढ़कर 815.54 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q1FY25 में यह 705.84 करोड़ रुपये था।
इसका Ebitda 19% बढ़कर 245 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 206 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, मार्जिन बढ़कर 30 फीसदी हो गया है, जबकि पहले यह 29.2 फीसदी था।
DB Corp ने Q1 नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 31 फीसदी घटकर 81 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 118 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 5 फीसदी घटकर 559 करोड़ रुपये पर आ गया। FY25 की पहली तिमाही में यह 590 करोड़ रुपये था।
DB Corp ने 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 जुलाई तय की गई है। EBITDA 34% घटकर ₹109 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹164 करोड़ था। वहीं, मार्जिन 28% से घटकर 19.5 फीसदी रह गया। कंपनी का एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 7% घटकर ₹394 करोड़ रह गया। वहीं, सर्कुलेशन रेवेन्यू 1% बढ़कर ₹122 करोड़ हो गया।
टेक महिंद्रा के बुधवार को घोषित होने वाले जून तिमाही के नतीजों में रेवेन्यू ग्रोथ धीमी रहने की उम्मीद है, जबकि प्रॉफिट और मार्जिन में तिमाही आधार पर मामूली बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल में लगातार कमजोरी के कारण रेवेन्यू में मामूली वृद्धि होगी, हालांकि कॉस्ट एफिशिएंसी के उपाय मार्जिन को बढ़ावा दे सकते हैं।
टेक महिंद्रा का रेवेन्यू 13,422 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जबकि पिछली तिमाही में यह 13384 करोड़ रुपये था। इसका EBIT तिमाही आधार पर 5 फीसदी बढ़कर1480 करोड़ रुपये हो सकता है। EBIT मार्जिन 11.02 फीसदी होने की उम्मीद है, जबकि पिछली तिमाही में यह 10.49 फीसदी था। कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 1198 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई गई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs