return to news
  1. 'ऑपरेशन सिंदूर' के नागास्त्र ड्रोन को बनाने वाली Solar Industries के शेयर्स 52 हफ्तों में सबसे ऊपर पहुंचे

मार्केट न्यूज़

'ऑपरेशन सिंदूर' के नागास्त्र ड्रोन को बनाने वाली Solar Industries के शेयर्स 52 हफ्तों में सबसे ऊपर पहुंचे

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 15, 2025, 15:34 IST

सारांश

Solar Industries Share Price: भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' में इस्तेमाल हुए नागास्त्र ड्रोन को बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर्स में गुरुवार को तेज रफ्तार देखी गई। कंपनी का स्टॉक छलांग लगाते हुए 52 हफ्तों के अपन सबसे ऊंचे स्तर पर जा पहुंचा। दोपहर करीब 3 बजे ये 0.90% बढ़त के साथ ₹13,848 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

शेयर सूची

nagastra solar industries.webp

nagastra solar industries.webp

Nagastra Drone by Cochin Shipyard: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले हफ्ते सीमा पर बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत में बनाए गए डिफेंस उपकरणों की काफी चर्चा रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इस्तेमाल किए गए ऐसे ही उपकरणों से एक नागास्त्र (Nagastra) ड्रोन को बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) ने भी स्टॉक मार्केट में छलांग लगाई है। कंपनी के शेयर्स गुरुवार को 52 हफ्ते के अपने सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिफेंस उपकरण और विस्फोटक बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज का स्टॉक 1.3% छलांग लगाता नजर आया। कंपनी के शेयर्स अपने सबसे उच्चस्तर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹13,910 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे। वहीं, दोपहर करीब 3 बजे ये 0.90% बढ़त के साथ ₹13,848 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

मई के महीने में कंपनी के स्टॉक में 5% इजाफा दर्ज किया गया है और इस साल 2025 में अब तक ये 41% ऊपर पहुंच गया है। सोलर इंडस्ट्रीज देश की अग्रणी इंडस्ट्रियल और मिलिटरी विस्फोटक बनाने वाली कंपनियों में से एक है जो रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन जैसे उपकरण तैयार करती है। कंपनी की दुनियाभर में 40 विनिर्माण इकाइयां हैं और 80 से ज्यादा देशों में इसकी पहुंच है।

कंपनी के वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी जनवरी-मार्च की तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान 20 मई को होना है। इसके पहले दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान सोलर इंडस्ट्रीज के नेट सेल्स पिछले साल की तुलना में 38% ज्यादा ₹1,973 करोड़ रही थी। कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट 52% बढ़कर ₹338 करोड़ रहा था जबकि EBITDA 46% बढ़कर ₹536 करोड़ पर पहुंच गया था।

वित्त वर्ष 2024-25 के शुरुआती 9 महीनों के दौरान कंपनी के डिफेंस सेगमेंट ने इसकी टोटल सेल्स में 17% योगदान दिया है जबकि कोल इंडिया ने 12% योगदान दिया है। अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का हिस्सा कुल सेल्स में 40% रहा। दिसंबर की तिमाही तक प्रमोटर होल्डिंग 73.15% थी जबकि पब्लिक होल्डिंग 26.8% थी।

पब्लिक शेयरधारकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI (4.39%), कोटक फंड (3.14%), एचडीएफसी (1.5%) शामिल हैं जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों में फिडिलिटी, फायम ऐंड वेरियेबल ग्रुप (1.19%), वैनगार्ड (1.08%), आईशेयर्स (0.99%) प्रमुख हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख