return to news
  1. Protean eGov के शेयर्स 4 महीने में सबसे नीचे, NSE Investments का हिस्सा बिकने के ऐलान का असर

मार्केट न्यूज़

Protean eGov के शेयर्स 4 महीने में सबसे नीचे, NSE Investments का हिस्सा बिकने के ऐलान का असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 13:28 IST

सारांश

NSE Investments ने एक बयान जारी कर बताया था कि Protean eGov में शेयर्स की सेल 22 नवंबर को गैर- खुदरा निवेशकों के लिए और 25 नवंबर को खुदरा निवेशकों के लिए शुरू होगी।

कंपनी को हुआ था नुकसान

कंपनी को हुआ था नुकसान

ई- गवर्नांस सर्विसेज देने वाली टेक्नॉलजी फर्म Protean eGov Technologies के शेयर शुक्रवार को तेज रफ्तर से नीचे आ गिरी। भारी बिक्री के बीच कम से कम 7 लाख शेयर्स की BSE पर खरीद- फरोख्त दर्ज की गई। कंपनी के शेयर पिछले चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डर NSE Investments ने गुरुवार को अपना ₹1276 करोड़ का हिस्सा बेचने का ऐलान किया था। इसका असर स्टॉक मार्केट पर देखा गया है। 20.32% हिस्सों की बिक्री ऑफर फॉर सेल है जहां फ्लोर प्राइस ₹1,550/ शेयर है।

NSE Investments ने एक बयान जारी कर बताया था कि शेयर्स की सेल 22 नवंबर को गैर- खुदरा निवेशकों के लिए और 25 नवंबर को खुदरा निवेशकों के लिए शुरू होगी।

NSE Investments Limited नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की सब्सिडियरी है। यह दूसरी कंपनियों की सिक्यॉरिटीज या इक्विटी शेयर्स में निवेश करती है। वहीं, Protean टैक्स से जुड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर और नैशनल पेंशन स्कीम, अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ीं जनकल्याण योजनाओं के लिए ई-गवर्नांस सेवाएं देती है।

सितंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 15% की गिरावट के साथ ₹28 करोड़ पर पहुंच गया था। इसकी सेल्स Q2FY24 में ₹236 करोड़ की तुलना में Q2FY25 में 7% की गिरावट के साथ ₹220 करोड़ पर पहुंच गई थीं।

वहीं, NSE ने पिछले साल की तुलना में 57% की बढ़त के साथ ₹3,137 करोड़ नेट प्रॉफिट सितंबर में खत्म हुई तिमाही में दर्ज किया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख