return to news
  1. RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में पसरा सन्नाटा, मेटल और ऑटो टूटे, निफ्टी 22,600 पर बंद

मार्केट न्यूज़

RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में पसरा सन्नाटा, मेटल और ऑटो टूटे, निफ्टी 22,600 पर बंद

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 07, 2026, 15:42 IST

सारांश

7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 429.11 अंक गिरकर 72,638.70 पर और निफ्टी 50 173.05 अंक टूटकर 22,603.05 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी और ऑटो सेक्टर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई, जबकि पीएसयू बैंक में 1.01% की तेजी रही।

Market Correction

RBI MPC बैठक के फैसले का बाजार पर दिखा असर।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों के दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबार गिरावट भरा रहा। 7 अक्टूबर को आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 5.25% से 5.50% कर दिया है। चार साल में पहली बार हुई इस रेट हाइक और सेंट्रल बैंक द्वारा कैलिब्रेटेड टाइटनिंग की ओर बढ़ते कदम के बाद बाजार पर दबाव बढ़ गया। दिन के कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 0.59% यानी 429.11 अंक गिरकर 72,638.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 0.76% यानी 173.05 अंक की गिरावट लेकर 22,603.05 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन बाजार में बिकवाली का माहौल बना रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मेटल, रियल्टी और ऑटो सेक्टर्स में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान निफ्टी मेटल इंडेक्स को उठाना पड़ा। लगातार मुनाफावसूली के चलते कारोबार के अंत में यह इंडेक्स 2.32% की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल शेयर्स में निवेशकों का भरोसा आज काफी कमजोर दिखा। वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी भारी दबाव देखने को मिला और यह 1.78% टूटकर लाल निशान में बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी बिकवाली हावी रही और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.58% की गिरावट लेकर बंद हुआ।

आईटी, FMCG और फार्मा इंडेक्स में भी सुस्ती

तकनीकी और कंज्यूमर सेक्टर्स में भी आज बिकवाली का भारी दबाव बना रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज लगातार कमजोरी दिखाते हुए 1.34% गिरकर बंद हुआ। आईटी कंपनियों के शेयर्स में निवेशकों ने पैसा निकालने में ही भलाई समझी। निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी सुस्ती देखने को मिली और यह 0.89% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा डिफेंसिव माने जाने वाले निफ्टी फार्मा इंडेक्स भी आज दबाव नहीं झेल सका और 0.43% टूटकर लाल निशान में बंद हुआ। वहीं निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 इंडेक्स में भी कारोबार सुस्त रहा और यह 0.06% की हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। इन सेक्टर्स में गिरावट से साफ हो गया कि बाजार में आज हर तरफ निराशा छाई हुई थी।

RBI के फैसले का भी दिखा असर

शेयर बाजार में आई इस गिरावट पर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी और कैलिब्रेटेड टाइटनिंग की तरफ रुख करने से नियर टर्म यानी आने वाले कम समय में सेंसेक्स और निफ्टी में वैल्यूएशन कम्प्रेशन और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि उधारी की ऊंची लागत और आसान लिक्विडिटी की उम्मीदें खत्म होने से रेट-सेंसिटिव सेक्टर्स पर दबाव बढ़ सकता है। ऊंची ब्याज दरों से कंपनियों के लिए फंडिंग की लागत बढ़ जाती है, जिससे क्रेडिट डिमांड यानी कर्ज की मांग और मार्जिन्स पर बुरा असर पड़ सकता है। इसका सीधा असर ऑटोमशीन, रियल एस्टेट, NBFC और कुछ बैंकिंग स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख