return to news
  1. धीमी रफ्तार से खुला SENSEX, Indian Hotels के शेयर्स में 5% उछाल

मार्केट न्यूज़

धीमी रफ्तार से खुला SENSEX, Indian Hotels के शेयर्स में 5% उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 11:23 IST

सारांश

सबसे ज्यादा चर्चा है इंडियन होटेल्स कंपनी के शेयर्स की जिनमें शुक्रवार सुबह की 5% उछाल दर्ज किया गया। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने जुलाई- सितंबर के बीच मुनाफा रिपोर्ट किया था जिसका फायदा उसे बाजार में देखने को मिला है।

कंपनी ने दे थी मुनाफे की रिपोर्ट

कंपनी ने दे थी मुनाफे की रिपोर्ट

इक्विटी बाजार में शुक्रवार की शुरुआत धीमी रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, ICICI बैंक जैसे ब्लू चिप कंपनियों में बिक्री के बीच बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह S&P BSE SENSEX 112 अंकों की गिरावट के साथ 79,429.53 पर ट्रेड कर रहा था जबकि NSE का NIFTY50 24.60 की गिरावट के साथ 24,174.75 अंकों पर था।

किसकी कमाई, किसको घाटा?

NSE पर मुनाफा कमाने वालों में इन्फोसिस, विप्रो, हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स और टेक महिंद्रा रहे। वहीं, BPCL, कोल इंडिय, RIL, टाटा मोटर्स को घाटा देखना पड़ा।

सबसे ज्यादा चर्चा है इंडियन होटेल्स कंपनी के शेयर्स की जिनमें शुक्रवार सुबह की 5% उछाल दर्ज किया गया। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने जुलाई- सितंबर के बीच मुनाफा रिपोर्ट किया था जिसका फायदा उसे बाजार में देखने को मिला है।

वहीं, SAIL के शेयर्स 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ ₹119.15/ शेयर पर BSE में ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने गुरुवार को सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट में 31% गिरावट रिपोर्ट की थी।

BSE MidCap सूचकांक भी 144.51 अंकों की गिरावट के साथ 46,484.02 पर ट्रेड कर रहा था जबकि BSE SmallCap 325 अंकों की गिरावट के साथ 55,439.07 पर ट्रेड कर रहा था।

सेक्टर्स की बात करें तो IT स्टॉक्स को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है जबकि एनर्जी सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर ऐलान के बाद वॉल स्ट्रीट पर रेकॉर्ड बढ़त देखने को मिली जिसका असर एशियाई स्टॉक्स पर भी रहा। एशिया- पैसिफिक के स्टॉक्स 3.1% की बढ़त के साथ नुकसान से बाहर आते दिखे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख