return to news
  1. Semiconductor Stocks: CG Power से लेकर MosChip Tech तक, 2025 में इन 5 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Semiconductor Stocks: CG Power से लेकर MosChip Tech तक, 2025 में इन 5 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 05, 2025, 12:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Semiconductor Stocks: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) भारत सरकार के अधीन एक डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में Tata Electronics के साथ साझेदारी की है ताकि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में योगदान बढ़ सके।

Semiconductor stocks

Semiconductor stocks: भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 2030 तक बढ़कर 100–110 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

Semiconductor Stocks: भारत का लक्ष्य है कि वह दुनिया का बड़ा सेमीकंडक्टर हब बने। इसी दिशा में 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच Semicon India 2025 का आयोजन हुआ। इस तीन दिन के इवेंट में चिपमेकिंग, पैकेजिंग, AI, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप पर चर्चा हुई। बता दें कि 2024–25 में भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 45–50 अरब डॉलर का है। 2030 तक यह बढ़कर 100–110 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

सरकार ने PLI स्कीम (₹76,000 करोड़) और नए $2.7 अरब पैकेज के जरिए बड़े निवेश और नौकरियों को बढ़ावा देने की घोषणा की है। अभी तक 10 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें कुल ₹1.60 लाख करोड़ का निवेश होगा। हाल ही में ISRO ने भारत का पहला घरेलू चिप Vikram 32-bit processor लॉन्च किया है। यहां हमने सेमीकंडक्टर से जुड़ी 5 ऐसी कंपनियों के बारे में बताया है, जिन पर आपको नजर रखनी चाहिए।

1. CG Power and Industrial Solutions

1937 में बनी यह कंपनी अब सेमीकंडक्टर में उतरी है। गुजरात के Sanand में इसने भारत का पहला OSAT (Assembly & Test) प्लांट शुरू किया है। इसमें कुल ₹7600 करोड़ का निवेश किया गया है। इसके पास दो प्लांट — G1 (पायलट प्लांट, 0.5 मिलियन यूनिट/दिन क्षमता) और G2 (1.45 करोड़ यूनिट/दिन क्षमता, अंडर कंस्ट्रक्शन है) हैं। Q1 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹2643 करोड़ (+25% YoY) और मुनाफा ₹286 करोड़ (+23% YoY) है।

2. Kaynes Technology India

यह कंपनी पीसीबी, केबल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काम करती है। इसकी सब्सिडियरी Kaynes Semicon गुजरात में ₹3300 करोड़ से OSAT प्लांट बना रही है। यह प्लांट रोजाना 60 लाख चिप्स असेंबल और पैक कर सकेगा। अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते में इसकी पहली Made-in-India चिप लॉन्च होगी। Q1 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹673.5 करोड़ (+34% YoY) और मुनाफा ₹74.6 करोड़ (+47% YoY) है।

3. Bharat Electronics (BEL)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) भारत सरकार के अधीन एक डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में Tata Electronics के साथ साझेदारी की है ताकि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में योगदान बढ़ सके। इसका Q1FY26 में रेवेन्यू ₹4417 करोड़ (+5% YoY) और मुनाफा ₹969 करोड़ (+25% YoY) है। कंपनी का EBITDA मार्जिन ~30% तक बढ़ा।

4. Dixon Technologies

Dixon Technologies मोबाइल, टीवी और नोटबुक जैसी डिवाइस बनाने वाली भारत की बड़ी कंपनी है। हाल ही में इसने ₹249000 करोड़ के डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट में निवेश की घोषणा की। Q1FY26 में इसका रेवेन्यू ₹12838 करोड़ (+95% YoY) और मुनाफा ₹280 करोड़ (+100% YoY) रहा।

5. MosChip Technologies

हैदराबाद स्थित यह कंपनी SoC डिजाइन, ASIC, IoT और AI सॉल्यूशंस पर काम करती है। मार्च 2025 में इसने MosChip DigitalSky GenAIoT नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो AI, IoT और Edge तकनीक को जोड़ता है। Q1FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹135.6 करोड़ (+69% YoY) और मुनाफा ₹10.9 करोड़ (दोगुना) रहा।

भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों और बड़े निवेश के चलते CG Power, Kaynes, BEL, Dixon और MosChip जैसी कंपनियां न सिर्फ वित्तीय तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम भी उठा रही हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।