return to news
  1. SEDEMAC Mechatronics IPO Allotment: क्या आपको मिलेंगे शेयर, आज हो जाएगा फैसला, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

SEDEMAC Mechatronics IPO Allotment: क्या आपको मिलेंगे शेयर, आज हो जाएगा फैसला, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 12:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEDEMAC Mechatronics IPO Allotment: 1,087.45 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। आज देर शाम तक इसका फैसला हो जाएगा कि आपको इस आईपीओ के शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं?

SEDEMAC Mechatronics IPO

ऐसे चेक करें SEDEMAC Mechatronics IPO का अलॉटमेंट स्टेटस

SEDEMAC Mechatronics IPO Allotment: SEDEMAC Mechatronics का IPO 1,087.45 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से ₹1,087.45 करोड़ के 0.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। SEDEMAC Mechatronics के IPO के लिए सब्सक्रिप्शन का प्रोसेस 4 मार्च को शुरू होकर 6 मार्च को खत्म हो गया था। SEDEMAC Mechatronics के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज किया जाना है। SEDEMAC Mechatronics का IPO BSE और NSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 11 मार्च तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
प्राइस बैंड और बाकी डीटेल्स

SEDEMAC Mechatronics के IPO का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया। आवेदन के लिए लॉट साइज 11 रखा गया। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,872 रुपये (11 शेयर) रखा गया। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (154 शेयर), जिसकी कीमत 2,08,208 रुपये रखी गई। bNII के लिए यह 68 लॉट (748 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 10,11,296 रुपये थी। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 8,170 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 128 रुपये की छूट पर पेश किए जा रहे हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन स्टेट्स

SEDEMAC Mechatronics का IPO 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 6 मार्च शाम 6:54:35 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 0.20 गुना, QIB (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 8.46 गुना और NII कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ।

SEDEMAC Mechatronics IPO का GMP

investorgain.com के मुताबिक SEDEMAC Mechatronics IPO का लास्ट जीएमपी 30 रुपये है। जो आज दिन में 11:57 बजे आखिरी बार अपडेट किया गया था। इस तरह से SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के शेयर 1,382 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। संभावित प्रॉफिट प्रति शेयर 2.22% तक का हो सकता है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के बारे में

2007 में स्थापित, SEDEMAC Mechatronics Ltd पुणे स्थित एक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता रखती है। यह ऑटोमोटिव और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए पॉवरट्रेन कंट्रोलर, मोटर नियंत्रण उत्पाद और एकीकृत स्टार्टर-जनरेटर समाधानों का डिजाइन और निर्माण करती है। कंपनी पेटेंटकृत सेंसर-रहित मोटर नियंत्रण प्रौद्योगिकी के जरिए नवाचार पर ध्यान केंद्रित करती है, जो बाहरी सेंसर के बिना सटीक प्रदर्शन को सक्षम बनाती है। SEDEMAC प्रमुख OEM के साथ मिलकर काम करती है और विश्वसनीय, कुशल और स्केलेबल इलेक्ट्रॉनिक समाधान प्रदान करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख