return to news
  1. NSE IPO को लेकर SEBI चेयरमैन ने दिए नए अपडेट्स, टाइमलाइन को लेकर जानिए क्या कुछ कहा

मार्केट न्यूज़

NSE IPO को लेकर SEBI चेयरमैन ने दिए नए अपडेट्स, टाइमलाइन को लेकर जानिए क्या कुछ कहा

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 22, 2025, 15:15 IST

सारांश

National Stock Exchange (NSE) IPO: एनएसई के आईपीओ का इन्वेस्टर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के चेयरमैन तुहिन पांडे ने इसको लेकर खुलकर बात की है और कहा कि जल्द ही इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर SEBI चेयरमैन ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Securities and Exchange Board of India (SEBI) यानी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को विश्वास जताया कि National Stock Exchange (NSE) आईपीओ से जुड़े सभी लंबित मुद्दे जल्द ही हल हो जाएंगे। एनएसई का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का प्रस्ताव SEBI के पास लंबित है, क्योंकि बाजार नियामक को इसको लेकर कुछ चिंताएं हैं। उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रम से इतर पर पांडे ने कहा कि सभी लंबित मुद्दों का समाधान किया जाएगा और हम आगे बढ़ेंगे। एनएसई और SEBI बातचीत कर रहे हैं। वे मुद्दों का समाधान कर रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह मामला सुलझ जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
NSE IPO की टाइमलाइन को लेकर क्या बोले SEBI चेयरमैन?

यह पूछे जाने पर कि मुद्दे कब सुलझेंगे, उन्होंने कहा, ‘मैं कोई समयसीमा नहीं बता सकता लेकिन हम जल्द ही इसे (हल) कर लेंगे।’ गौरतलब है कि एनएसई का आईपीओ लाने का प्लान पिछले आठ सालों से अटका हुआ है। शेयर मार्केट ने सबसे पहले 2016 में आईपीओ लाने के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर्स की 22% शेयर बेचकर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान था। हालांकि, कंपनी संचालन और ‘को-लोकेशन’ मामले से जुड़ी नियामक चिंताओं के कारण SEBI ने मंजूरी नहीं दी थी।

को-लोकेशन का मतलब क्या है?

तब से एनएसई ने मंजूरी के लिए कई बार SEBI का रुख किया है। एनएसई ‘को-लोकेशन’ से मतलब ऐसी सुविधा से है, जहां कारोबारी सदस्य अपने सर्वर को एक्सचेंज के परिसर में रख सकते हैं। जिससे बाजार के आंकड़ों और ऑर्डर निष्पादन तक तीव्र पहुंच संभव हो जाती है। इस सुविधा का कुछ ब्रोकर द्वारा कथित रूप से गलत ढंग से फायदा उठाने को लेकर एनएसई जांच के घेरे में आई थी।

NSE IPO को लेकर SEBI आंतरिक समित का कर चुका है गठन

SEBI ने एनएसई के आईपीओ पर विचार करने के लिए एक आंतरिक समिति के गठन की मार्च में घोषणा की थी और बाजार नियामक ने एनएसई से सभी मुद्दों को हल करने के लिए कहा था। एनएसई का मूल्यांकन करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया’ 500 लिस्टेड एंड नॉन-लिस्टेड कंपनियों के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा शेयर मार्केट पहले से ही देश की 10वीं सबसे मूल्यवान निजी कंपनी है।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख