return to news
  1. Reliance Jio Q4 Results: रिलायंस जियो आज देगी कमाई का ब्योरा, IPO प्लान समेत इन 5 बातों पर निवेशकों की नजर

मार्केट न्यूज़

Reliance Jio Q4 Results: रिलायंस जियो आज देगी कमाई का ब्योरा, IPO प्लान समेत इन 5 बातों पर निवेशकों की नजर

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 25, 2025, 15:29 IST

सारांश

Reliance Jio Q4FY25: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो शुक्रवार 25 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही के दौरान अपनी कमाई और नफे-नुकसान की रिपोर्ट जारी करने वाली है। निवेशकों की निगाहें कंपनी की परफॉर्मेंस पर तो रहेंगी ही, साथ ही इसकी चर्चा भी तेज है कि क्या कंपनी आईपीओ का ऐलान करेगी?

शेयर सूची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Reliance Jio ₹35,000 - ₹40,000 करोड़ का IPO लॉन्च कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Reliance Jio ₹35,000 - ₹40,000 करोड़ का IPO लॉन्च कर सकती है।

Reliance Jio Q4FY25 Financial Results: Reliance Industries Ltd. की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तिमाही के वित्तीय नतीजे शुक्रवार 25 अप्रैल को जारी करने के लिए तैयार है। आज ही RIL और उसकी रीटेल कंपनी Reliance Retail के Q4FY25 के नतीजे भी रिलीज होने हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां एक नजर डालते हैं Reliance Jio से Q4FY25 की आमदनी, नफे-नुकसान को लेकर की जा रहीं उम्मीदों पर-

  1. दिसंबर में खत्म हुई तीसरी तिमाही की तुलना में औसतन प्रति यूजर आमदनी 0.7% की बढ़त के साथ ₹204.8 पर रहने की उम्मीद।

  2. Q3 FY25 के 33 लाख से बढ़कर 4QFY25 में नेट सब्सक्राइबर बढ़ोतरी 60 लाख जबकि Q2 FY25 में हुआ था सब्सक्राइबर्स में 1 करोड़ का घाटा।

  3. पिछली तिमाही की तुलना में आमदनी में 2% की बढ़त की उम्मीद। Q3FY25 में ₹29,307 करोड़ थी कमाई, इस बार ₹29,925 करोड़ हो सकती है।

  4. टैक्स के बाद प्रॉफिट (PAT) 0.5% की बढ़त के साथ ₹6,515 करोड़ और EBITDA 2% की बढ़त के साथ ₹15,840 करोड़ रहने का अनुमान।

  5. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो ₹35,000 - ₹40,000 करोड़ का आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) लॉन्च कर सकती है जिस पर भारत के कैपिटल मार्केट की निगाहें टिकी रहेंगी।

दूरसंचार नियामक टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने गुरुवार को अलग-अलग कंपनियों के मार्केट शेयर की जानकारी दी है, जिससे पता लगता है कि इस सेक्टर में रिलायंस जियो का सबसे ज्यादा शेयर है।

एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के मामले में ₹28,542.76 के साथ रिलायंस जियो सबसे टॉप पर है। हालांकि, कंपनी की 14.8% की दर से सालाना ग्रोथ भारती एयरटेल से करीब आधी है।

ब्रॉडबैंड सर्विस देने के मामले में रिलायंस जियो ने फरवरी, 2025 तक 50% से ज्यादा मार्केट पर कब्जा किया हुआ है। Reliance Jio की हिस्सेदारी इस मामले में 50.48% है जबकि Bharti Airtel 30.65% हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख