return to news
  1. ₹16000 करोड़ में RCB डील, Sun TV और RPSG Ventures के शेयरों में क्यों आई तेजी?

मार्केट न्यूज़

₹16000 करोड़ में RCB डील, Sun TV और RPSG Ventures के शेयरों में क्यों आई तेजी?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 12:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RPSG Ventures के पास Lucknow Super Giants (LSG) में 51% हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, LSG की वैल्यू कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू से काफी ज्यादा है, इसलिए RCB की बड़ी डील से इसमें भी तेजी आई।

शेयर सूची

RCB

RPSG Ventures का शेयर आज करीब 20 फीसदी तक उछल गया।

आज 25 मार्च को Sun TV Network के शेयरों में करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई और यह शेयर 649.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 24553.44 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तरफ RPSG Ventures का शेयर तो करीब 20 फीसदी तक उछलकर 726.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 2342.68 करोड़ रुपये हो गया है। आइए समझते हैं अचानक इन शेयरों में तेजी क्यों आई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है तेजी की वजह?

दरअसल United Spirits ने अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी Royal Challengers Bengaluru (RCB) को ₹16,600 करोड़ से ज्यादा में बेचने की घोषणा की। इस खबर का असर इसलिए पड़ा क्योंकि Sun TV के पास Sunrisers Hyderabad (SRH) टीम है, जो उसकी कुल वैल्यू का लगभग 65% हिस्सा है। यानी IPL टीम की वैल्यू बढ़ने का मतलब कंपनी की वैल्यू बढ़ना भी है।

इसी तरह, RPSG Ventures के पास Lucknow Super Giants (LSG) में 51% हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, LSG की वैल्यू कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू से काफी ज्यादा है, इसलिए RCB की बड़ी डील से इसमें भी तेजी आई।

पहले कैसा रहा है इन शेयरों का प्रदर्शन

Sun TV की बात करें तो पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 3 फीसदी चढ़ा है। पिछले 6 महीने में इसने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 1 साल में यह शेयर करीब 6 फीसदी गिरा है। दूसरी तरफ RPSG Ventures का शेयर पिछले एक महीने में करीब 9 फीसदी चढ़ा है। हालांकि पिछले 6 महीने में यह करीब 16 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसमें 4 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख