return to news
  1. Stock Market: RBI के रेट कट से शेयर बाजार को मिला बूस्ट, बैंकिंग-ऑटो स्टॉक्स ने मचाया धमाल, 5% तक उछले

मार्केट न्यूज़

Stock Market: RBI के रेट कट से शेयर बाजार को मिला बूस्ट, बैंकिंग-ऑटो स्टॉक्स ने मचाया धमाल, 5% तक उछले

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 11:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI rate cut impact on Stock Market: RBI के फैसले का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों में दिख रहा है। इसके चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.44 फीसदी उछलकर 56,562.95 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, इसने 56,597.45 के रिकॉर्ड हाई को छू लिया।

शेयर सूची

Stock Market RBI

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की मजबूत रैली देखी गई।

Stock Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दरों में कटौती के फैसले से शेयर बाजार को बड़ा बूस्ट मिला है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की मजबूत रैली देखी गई और यह 82,125 के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 220 अंकों की बढ़त है और यह 24971 के करीब पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nifty Bank रिकॉर्ड हाई पर

RBI के फैसले का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों में दिख रहा है। इसके चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.44 फीसदी उछलकर 56,562.95 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, इसने 56,597.45 के रिकॉर्ड हाई को छू लिया।

IDFC First Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.24 फीसदी की तेजी है और यह 70.33 रुपये क भाव पर पहुंच गया है। Axis Bank में 3 फीसदी से अधिक की बढ़त है। HDFC Bank का शेयर भी 2 फीसदी उछल गया है। Kotak Mahindra Bank में करीब 1.75 फीसदी की तेजी है।

इन शेयरों में भी दिखा एक्शन

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, Maruti Suzuki India, Axis Bank, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में है। हालांकि, Sun Pharmaceutical, Nestle India और Infosys के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है।

बैंकिंग-ऑटो शेयरों में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर हैं। निफ्टी रियल्टी में 3.50 फीसदी से अधिक की बढ़त है। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.80 फीसदी की तेजी है। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। निफ्टी FMCG, IT और PSU बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। हालांकि, निफ्टी मीडिया और फार्मा इंडेक्स में गिरावट है।

RBI ने रेपो रेट-CRR में की कटौती

RBI ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती की है। इस फैसले के साथ रेपो रेट 6 फीसदी से घटकर 5.50 फीसदी पर आ गई है। इसके अलावा, कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को भी 1 फीसदी घटा दिया गया है। हालांकि, आरबीआई ने मौद्रिक नीति की स्थिति को 'अकोमोडेटिव' से बदलकर अब 'न्यूट्रल' कर दिया है। इसका मतलब है कि अब नीतिगत रुख न पूरी तरह उदार रहेगा, न सख्त। यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि आगे ज्यादा कटौती की गुंजाइश सीमित है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख