return to news
  1. Rachit Prints IPO: Sleepwell, Kurlon को कपड़े बेचने वाली कंपनी ने किया निराश, निवेशकों को लिस्टिंग पर 20% का नुकसान

मार्केट न्यूज़

Rachit Prints IPO: Sleepwell, Kurlon को कपड़े बेचने वाली कंपनी ने किया निराश, निवेशकों को लिस्टिंग पर 20% का नुकसान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड September 08, 2025, 09:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Rachit Prints के IPO को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 1.97 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.25 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.74 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO

Rachit Prints का IPO 1-3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Rachit Prints IPO: गद्दों (Mattress) के लिए विशेष कपड़ा बनाने वाली कंपनी Rachit Prints के शेयरों की स्टॉक मार्केट में एंट्री हो गई है। कंपनी के निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा झटका लगा है। इसके शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर 119.20 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इश्यू प्राइस 149 रुपये प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर 20 फीसदी का लॉस हो गया। शेयर प्राइस के हिसाब से देखें तो हर शेयर पर 29.80 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Rachit Prints के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Rachit Prints के IPO को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 1.97 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.25 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.74 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Rachit Prints IPO के बारे में

Rachit Prints का आईपीओ 1-3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका ऑफर प्राइस 149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। लॉट साइज 1000 शेयरों का था। कंपनी कुल 19.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 13.08 लाख करोड़ नए शेयर जारी किए गए, जबकि ऑफर फॉर सेल नहीं था।

Rachit Prints का बिजनेस

Rachit Prints Limited की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। यह कंपनी गद्दों (Mattress) के लिए विशेष प्रकार के कपड़े बनाती है। कंपनी के मुख्य उत्पादों में निटेड फैब्रिक, प्रिंटेड फैब्रिक, वार्प निट फैब्रिक, पिलो फैब्रिक और बाइंडिंग टेप शामिल हैं। इसके अलावा यह कंफर्टर और बेडशीट्स का व्यापार भी करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) है, यानी यह प्रिंटेड और निटेड फैब्रिक उन ग्राहकों को बेचती है जो इन्हें आगे बेचते हैं या गद्दे बनाते हैं। कंपनी Sleepwell, Kurlon Enterprises और Prime Comfort Products जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए भी निर्माण करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख