मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 08, 2025, 09:28 IST
सारांश
Krupalu Metals और Nilachal Carbo Metalicks के IPOs के डेट्स एक जैसे हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को किया जाना है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 15 सितंबर को शुरू होगी। दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होनी है।

Krupalu Metals और Nilachal Carbo Metalicks के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
Krupalu Metals और Nilachal Carbo Metalicks के IPOs आज 08 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। Krupalu Metals का इश्यू साइज 13.48 करोड़ रुपये है। वहीं, Nilachal Carbo आईपीओ के जरिए 56.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इन कंपनियों में 11 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
| विवरण / कंपनी | Krupalu Metals | Nilachal Carbo Metalicks |
|---|---|---|
| आईपीओ तारीख | 8 सितम्बर 2025 से 11 सितम्बर 2025 | 8 सितम्बर 2025 से 11 सितम्बर 2025 |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर | ₹10 प्रति शेयर |
| इश्यू प्राइस | ₹72 प्रति शेयर | ₹85 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 1,600 शेयर | 1,600 शेयर |
| इश्यू साइज (शेयरों में) | 18,72,000 | 66,00,000 |
| कुल इश्यू राशि | ₹13.48 करोड़ | ₹56.10 करोड़ |
| बिक्री का प्रकार | फ्रेश कैपिटल | फ्रेश कैपिटल + ऑफर फॉर सेल (OFS) |
| फ्रेश इश्यू | 18,72,000 शेयर (₹13.48 करोड़) | 0.26 करोड़ शेयर (₹22.10 करोड़) |
| ऑफर फॉर सेल (OFS) | लागू नहीं | 0.40 करोड़ शेयर (₹34.00 करोड़) |
| इश्यू टाइप | फिक्स्ड प्राइस आईपीओ | फिक्स्ड प्राइस आईपीओ |
| लिस्टिंग | BSE SME | BSE SME |
Krupalu Metals और Nilachal Carbo Metalicks के IPOs के डेट्स एक जैसे हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को किया जाना है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 15 सितंबर को शुरू होगी। दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होनी है।
| विवरण | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 20.03 | 19.46 | 15.25 |
| कुल आय | 48.50 | 37.12 | 33.58 |
| PAT | 2.15 | 1.55 | 0.42 |
| EBITDA | 3.70 | 2.57 | 1.08 |
| नेट वर्थ | 6.12 | 4.06 | 2.56 |
| रिजर्व एंड सरप्लस | 2.12 | 1.66 | 0.16 |
| कुल उधार | 8.37 | 9.57 | 7.44 |
| विवरण | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 123.34 | 114.49 | 93.22 |
| कुल आय | 202.79 | 267.13 | 268.46 |
| PAT | 14.02 | 15.82 | 14.82 |
| EBITDA | 27.13 | 22.32 | 24.98 |
| नेट वर्थ | 78.30 | 64.28 | 48.46 |
| रिजर्व एंड सरप्लस | 55.97 | 41.95 | 26.14 |
| कुल उधार | 23.55 | 26.14 | 18.84 |
Krupalu Metals Limited की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। कंपनी पीतल (Brass) और तांबे (Copper) से बने विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है। इसके मुख्य उत्पादों में शीट्स, स्ट्रिप्स, इंसर्ट्स, पाइप फिटिंग्स, टर्मिनल्स, बस बार्स और कस्टम पार्ट्स शामिल हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जॉबवर्क सेवाएं भी प्रदान करती है। इसका आधुनिक निर्माण संयंत्र (प्लांट) गुजरात के जमनगर स्थित GIDC Phase-III, दरेड उद्योगनगर में है, जहाँ उच्च गुणवत्ता वाले पीतल और तांबे के उत्पाद बनाए जाते हैं।
Nilachal Carbo Metalicks Limited की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। यह कंपनी उच्च गुणवत्ता वाला और कम सल्फर वाला मेटलर्जिकल कोक (Metallurgical Coke) बनाती है। इसके उत्पादों में नट कोक, ब्लास्ट फर्नेस कोक, फाउंड्री कोक और लो-फॉस्फोरस कोक फाइन्स शामिल हैं, जिनका उपयोग विभिन्न औद्योगिक कार्यों में होता है। कंपनी का अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र ओडिशा के जाजपुर जिले के चढ़ेईधारा में स्थित है। यहाँ तीन बी-हाइव टाइप कोक ओवन बैटरियां लगी हैं और इनकी कुल उत्पादन क्षमता 60,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs